कोलकाता में BJP समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के घर के बाहर जश्न मनाया। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के कुछ घंटों बाद समर्थक पीएम नरेंद्र मोदी का कटआउट और BJP के झंडों के साथ ममता के घर पहुंचे। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘चोर ममता’ के नारे लगाए गए। समर्थक बाइक और कारों पर सवार होकर ममता के आवास के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए।
09 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बताया कि उसने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस ADA ग्रुप की कंपनियों—रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड—और उनके निदेशकों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों के सिलसिले में मुंबई में 17 जगहों पर तलाशी ली है।
09 May 2026 11:25AM,by: Mahak Qureshi
म्यांमार से आए उग्रवादियों ने सीमा पार कर मणिपुर के कामजोंग जिले के गांवों पर हमला किया, जिससे नुकसान हुआ और सुरक्षा चिंताएं बढ़ गईं। राज्य सरकार ने घटना की निंदा करते हुए शांति बहाली के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है। इस दौरान एक हथियारबंद उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। घटना ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
09 May 2026 11:25AM,by: Mahak Qureshi
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
09 May 2026 09:54AM,by: Mahak Qureshi
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला इन दिनों विवादों में है। स्कूल की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज पर आरोप है कि प्रार्थना सभा में बच्चों को राष्ट्रगान “जन गण मन” की जगह “गॉड इज ग्रेट” जैसे धार्मिक वाक्य सिखाए जा रहे थे। इस मामले की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने सरकारी स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
09 May 2026 08:56AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 08 मई 2026/ छिंद, खजूर, पाम के बीज, के वेस्ट बीजों से अब स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट हर्बल कॉफी बनाई जा रही है। यह नवाचार न केवल बेकार बीजों का सदुपयोग करता है, बल्कि एक स्वास्थ्यवर्धक कैफीन.मुक्त पेय भी प्रदान करता है। यह कॉफी कैफीन मुक्त है, जो इसे अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर और एसिडिटी के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। यह नवाचार न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
09 May 2026 08:56AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 8 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में गुमशुदा लोगों की तलाश अब केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवेदनशील पुलिसिंग और मानवीय जिम्मेदारी की मजबूत पहल बन गयी है। राज्य में वर्ष 2021 से अप्रैल 2026 तक कुल 1 लाख 3 हजार 766 गुम इंसानों की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें से 87 हजार 35 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों तक पहुंचाया है।
09 May 2026 08:55AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 8 मई 2026/ कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल और बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल में सुशासन तिहार के दौरान आयोजित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चौपाल का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। ग्रामवासियों द्वारा चौपाल में रखी गई मांगो की स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जो घोषणाएं की थी, उस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल, जल संरक्षण और सामुदायिक सुविधा से जुड़े कार्य शुरू करा दिए हैं।
09 May 2026 08:55AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









