रायपुर

Generic placeholder image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के ऐप पर अब आपको ग्रॉसरी सर्विस नहीं मिलेगी। फूड टेक प्लेटफॉर्म ने ऑर्डर पूर्ति में गैप, खराब कस्टमर एक्सपीरियंस और प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण हाल ही में शुरू की गई अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस को बंद करने का फैसला किया है, जो 15 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी का वादा कर रही थी। कंपनी ने कहा कि ग्रोफर्स में उसके निवेश से उसके इन-हाउस ग्रॉसरी प्रयास की तुलना में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मनीकंट्रोल के पास मेल की एक कॉपी मौजूद है जो ज़ोमैटो ने अपने ग्रॉसरी पार्टनर्स को भेजी है। Zomato के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस बंद करने की पुष्टि की है। बिजनेस : ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी बंद करेगा ज़ोमैटो

12 Sep 2021 03:24PM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाला पांचवां टेस्ट मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी ने शनिवार को आईसीसी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मैच के नतीजे पर जल्द विचार करने के लिए कहा है।  खबर के मुताबिक, आईसीसी इस टेस्ट मैच को लेकर इन दो में से किसी एक फैसले पर पहुंच सकती है। पहले यह कि आईसीसी के कोरोना नियमों के मुताबिक, इस टेस्ट मैच को स्वीकार किए जाने का कारण पाए जाने पर रद्द घोषित किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी और उसके अनुसार ही दोनों टीमों को डब्ल्यूटीसी में प्वाइंट दिए जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति अगर इस बात को समझ लेती है कि भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के इनकार को लेकर इंग्लैंड को वॉकओवर दिया गया। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड को जीत मिलेगी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। ईसीबी के सीईओ हैरिसन ने शुक्रवार को मैच रद्द होने के बाद कहा था कि भारतीय टीम ने कोरोना के प्रकोप से नहीं, बल्कि इसको लेकर चिंता और मानसिक दबाव के चलते फील्ड पर न उतरने का फैसला किया था। वहीं, बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, 'बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है।

12 Sep 2021 08:43AM,
by: Naveen kumar sahu