रायपुर

Generic placeholder image

मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद सभी की नजरें अब आईपीएल पर टिकी हुई है। 19 सितंबर से यूएई में कोरोना प्रभावित IPL 2021 सीजन के दूसरे हिस्से की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अरब देश पहुंच चुकी हैं। अब इंतजार है, तो इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय खिलाड़ियों का, जो अगले 2-3 दिनों में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ यूएई में जुड़ जाएंगे। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए राह इतनी आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें एक बार फिर क्वारंटीन में कुछ दिन गुजारने होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को ये साफ बोल दिया है कि टूर्नामेंट के लिए ब्रिटेन से यूएई में आ रहे खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से 6 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। इंग्लैंड में भारतीय खेमे में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों के बाद स्थिति बदल गई  हैं।

12 Sep 2021 01:25AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

कंगना रणौत की शानदार अदाकारी वाली फिल्म ‘थलाइवी’ को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में से सबसे खराब प्रदर्शन किया है। फिल्म के तमिल और तेलुगू संस्करणों को भी खास तवज्जो वहां के दर्शकों से मिली नहीं है। फिल्म को लेकर सिने कारोबारियों को ज्यादा उम्मीदें भी नहीं थीं और हिंदी पट्टी के तमाम मल्टीप्लेक्सेज में फिल्म इसलिए रिलीज नहीं हुई क्योंकि इसके निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी संस्करण को फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला पहले ही कर लिया था। दर्शकों को रास नहीं आ रही फिल्म 'थलाइवी' का हिंदी संस्करण

11 Sep 2021 12:21PM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात और वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की । मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए । उन्होंने राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को भी कहा । मोदी ने तीसरी लहर में बच्चों पर असर की आशंका को देखते हुए देशभर के अस्पतालों में बच्चों के लिए पर्याप्त बेड तैयार रखने के निर्देश दिए । उन्होंने राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को फिर से डिजाइन करने को कहा । साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज की दवाइयां भी तैयार रखने को कहा ।

11 Sep 2021 12:21PM,
by: Naveen kumar sahu