रायपुर कलेक्ट्रेट में रोजाना बहुत सारे लोग अपने काम हेतु आते हैं। ऐसे में भी आराम करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गार्डन पर पहुंचते हैं। उन्हें परेशानी का सामना तब करना पड़ता है जब वहां उपस्थित कुछ लोग रोजगार के रूप में कान साफ करने की गुजारिश करते हैं। अगर इन्हे मना कर दिया जाए तो बहस करने लग जाते हैं।
09 Sep 2021 12:58PM,by: Naveen kumar sahu
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए एमएस धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त करना भारत के लिए अच्छी खबर है। हालांकि गावस्कर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रणनीति को लेकर धोनी और मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच कोई टकराव नहीं होगा और अगर दोनों एक ही रणनीति के साथ हो, तो यह टीम के लिए अद्भुत काम कर सकता है। गावस्कर ने कहा, "उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 विश्व कप जीता और उससे चार साल पहले भारत ने 2007 टी20 विश्व कप जीता। इससे निश्चित तौर पर टीम इंडिया को फायदा होने वाला है।" गावस्कर ने एक उदाहरण लिया जब उन्हें 2004 में भारत के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया था। "उस समय, तत्कालीन मुख्य कोच जॉन राइट थोड़ा नर्वस थे, उन्होंने शायद सोचा कि मैं उनकी जगह लेने जा रहा हूं। लेकिन रवि शास्त्री जानते हैं कि एमएस धोनी को कोचिंग में बहुत कम दिलचस्पी है। रवि शास्त्री और एमएस धोनी, अगर साझेदारी अच्छी चल रही है, इससे भारत को काफी फायदा होगा।"
09 Sep 2021 11:58AM,by: Naveen kumar sahu
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में सूखे की स्तिथि को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाया हैं । उन्हीने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए, अपनी कुर्सी बचने के लिए किसानों का कंधा इस्तेमाल करती हैं। यह सरकार ऐसी कमरों में बैठ कर किसानों का निर्णय करती हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आपको किसान हितैषी बताते नहीं थकते। उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सूखे को लेकर ना अब तक कोई सर्वे हुआ हैं और ना ही अपने आपको किसान हितैषी बताने वाले नेता किसानों के खेत तक पहुंचे हैं फिर भी अपने आपको किसान हितैषी बताते रहें जनता सब समझ चुकी हैं।
09 Sep 2021 11:38AM,by: Imran Khan
रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने घोर लापरवाही का नजारा देखने को मिला। एक लाइनमेन सुरक्षा के इंतजाम के बिना हाई वोल्टेज तार युक्त ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खामी को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। अगर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इनके परिजन जिम्मेदारी का दोष प्रशासन पर मड़ने में तनिक भी देरी नहीं करेंगे। लापरवाही: हाथों में न गलब्स, न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम
09 Sep 2021 10:28AM,by: Naveen kumar sahu
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मानहानि केस रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। कंगना रनौत ने केस को रद्द करने की याचिका याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मानहानि केस रद्द करने की 'कंगना रनौत' की याचिका खारिज
09 Sep 2021 09:57AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ नर्स, लैब टैक्निसियन, फार्मेसिस्ट और ड्रेसर के पद पर संविदा भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा केवल कांकेर जिला के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 17 सितम्बर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। जिसके लिए परीक्षा केन्द्र भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर को बनाया गया है। समस्त पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से उनके पते पर प्रेषित किया गया है, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं हो पायी है तो, 16 सितम्बर तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति देना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र के साथ अपना पहचान पत्र जैसे- मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, बैंक पासबुक आदि में से किसी भी दस्तावेज की मूलप्रति लाना अनिवार्य होगा।
09 Sep 2021 09:30AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





