कोरोना मामलों को लेकर रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,948 मामले दर्ज किए गए, 43,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि पिछले 24 घंटे में 219 संक्रमितों ने दम तोड़ा। नए केस का आंकड़ा 9 दिन बाद सबसे कम रहा। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लंबे समय बाद 300 के नीचे पहुंचा है। हालांकि, केरल में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। राज्य में रोजाना 29 हजार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। वहीं, केरल में निपाह वायरस से एक बच्चे की मौत ने और चिंता बढ़ा दी है।
06 Sep 2021 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
बिलासपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने रविवार के दिन सुनवाई पूरी की। जज ने सभी तथ्यों को सुना और इसके बाद दो दर्जन सब्जी दुकनों को तोड़े जाने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी। सुनवाई के 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह ही ये तोड़-फोड़ की कार्रवाई होनी थी। मामला महासमुंद का था। जिला प्रशासन ने इसके लिए सारी तैयारी कर ली थी। दुकानदारों ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
06 Sep 2021 01:39AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पोला त्योहार की प्रदेशवासियों को बधाई, शुभकामनाएं दी है। डॉ महंत ने कहा कि, पारंपरिक पर्व पोला, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य पूरा हो जाने व फसलों के बढ़ने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन किसानों द्वारा बैलों की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाते हुए प्रेम भाव अर्पित किया जाता है. क्योंकि बैलों के सहयोग से ही खेती कार्य किया जाता है । वही पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है । ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है । अर्थात धान के पौधों में दूध भरता है । इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों में जाने की अनुमति नहीं होती । प्रतिष्ठित सभी देवी-देवताओं के पास जाकर विशेष पूजा-आराधना करते हैं। किसान गौमाता और बैलों को स्नान कराकर श्रृंगार करते हैं सींग और खुर यानी पैरों में माहुर, लगाएंगे, गले में घुंघरू, घंटी, कौड़ी के आभूषण पहनाकर पूजा करते है।
06 Sep 2021 01:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






