ओवल टेस्ट खत्म होने के बाद UAE और ओमान में खेले जाने वाले 2021 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान करेगी। आईसीसी के नियम के मुताबिक सभी टीमों को अपने 15 सदस्यों के नाम 10 सितंबर तक जमा करने है। जानकारी के अनुसार चयनकर्ताओं ने स्क्वाड चुन लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके अलावा तीन रिज़र्व खिलाड़ियों को भी चुना जाएगा।
06 Sep 2021 10:45AM,by: Naveen kumar sahu
केरल में हाल ही में निपाह वायरस का मामला सामने आया था, अब तमिलनाडु में भी एक केस सामने आया है। कोयंबटूर के जिलाधिकारी के मुताबिक, निपाह वायरस का एक केस मिला है। सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। अब तेज़ बुखार के साथ जो भी सरकारी अस्पताल आ रहा है, उसकी सही तरीके से जांच की जाएगी।
06 Sep 2021 10:12AM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया हैं।
06 Sep 2021 09:13AM,by: Naveen kumar sahu
बिग बॉस ओटीटी में हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। बीते रोज प्रसारित हुए सनडे का वार की शुरुआत करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए की। करण जौहर ने घरवालों से बात की और जनता के सवाल उनतक पहुंचाए। इसी बीच शो से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा एलिमिनेट हो गए। दोनों के घर से बेघर होने से फैंस नाखुश दिखे और सोशल मीडिया पर शो को बायस्ड कहा। बिग बॉस: अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा हुए एलिमिनेट
06 Sep 2021 08:43AM,by: Naveen kumar sahu
हरियाणा सरकार ने रविवार को आवासीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थानों को फिर से खोलने की योजना के अपने पहले के आदेश को संशोधित करते हुए 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन क्लासेस जारी रखने का निर्देश दिया है। हरियाणा में कोरोना संबंधित प्रतिबंधों को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसमें पहले से दी गई छूट को जारी रखने की अनुमति दी गई है।
06 Sep 2021 08:42AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गर्म हो रही है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) के दफ्तर में पेश हुए। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी को नई दिल्ली के दफ्तर में समन किया गया था। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी को भी कोलकाता में सीआईडी द्वारा समन किया गया है। दिल्ली के जामनगर हाउस में मौजूद ईडी के दफ्तर में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ हुई। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के सेक्शन 50 के तहत अभिषेक बनर्जी से पूछताछ हो रही है।
06 Sep 2021 08:41AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






