रायपुर

Generic placeholder image

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को अगली बार बस्तर आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का महत्व हर युग में रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक, ऐतिहासिक और पौराणिक काल में महत्ता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्टैचू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

29 Aug 2021 04:19PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

क्या राजीव गांधी खेल रत्न के नाम परिवर्तन कर ध्यानचंद खेल रत्न नाम करना ध्यानचंद को भारत रत्न न देने की साज़िश है? ये बात जेहन में बहुत दिनों से घूम रही है क्योकि पहले तो यदि किसी व्यक्ति के नाम पर कोई पुरस्कार योजना चल रही है तो पहले तो उस नाम को चलने देने में कोई आपत्ति नही होना चाहिए। हर देश मे राजनैतिक दलों ने ये आज़ादी ली हुई है कि उनके सत्ता काल मे वे अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को याद रखने के लिए योजनाये बनाएंगे, सड़क, ओवरब्रिज , नहर, पुल, बांध, भव्य इमारत, अस्पताल,हवाई अड्डा, बनाएंगे तो उनके नाम का करण करेंगे। देश मे दलो की राजनीति चलती रहती है परिवर्तन भी होता है जिसके कारण विचार भी नए आते है। फिलहाल देश मे गुलामी को याद दिलाने वाले ऐसे बहुत से स्थानों के नाम परिवर्तन को हम देख रहे है। अच्छा है गुलाम मानसिकता से निजात मिलना चाहिए और देश को उन व्यक्तियों को याद रखने और सम्मान देने के लिए इतिहास को खंगालना चाहिए जिन्हें भले ही देश को गुलाम रखनेवालों ने आतंकवादी माना या उनके नामो को विस्मृत कराने की साज़िश रची। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी माना जाना चाहिए और वे लोग जो गुलामी के दौर मे कला सहित अन्य क्षेत्र में विभूति रहे उनको सम्मान देने की स्वस्थ परंपरा बननी चाहिए। "ध्यानचंद भारतरत्न" क्यो नहीं...?

29 Aug 2021 12:15PM,
by: Babuaa Desk