महिला और एक पुरुष मित्र ने 16 अगस्त को खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग जलाने से पहले फेसबुक लाइव किया था. गंभीर रूप से झुलसे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार की शाम महिला ने दम तोड़ दिया। सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की आत्मदाह में मौत
26 Aug 2021 03:26AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को जमानत देते हुए, महाराष्ट्र के महाड की एक अदालत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर उनकी गिरफ्तारी उचित थी, लेकिन उनकी हिरासत में पूछताछ आवश्यक नहीं थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया 'उचित', लेकिन पूछताछ जरूरी नहीं
25 Aug 2021 01:38PM,by: Babuaa Desk
देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी है। माडविया ने राज्यों से अपील की है कि वे 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूलों के टीचर्स का वैक्सीनेशन कराने को कोशिश करें। नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत 25 अगस्त सुबह तक देश में 59.55 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
25 Aug 2021 01:38PM,by: Naveen kumar sahu
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों के पेंशन पर बड़ी राहत दी है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन को बढ़ा दिया गया है। इसमें चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पहले पेंशन पर कंट्रीब्यूशन 10 फीसदी था, जो अब बढ़कर 14 फीसदी हो गया है। इसके अलावा फैमिली पेंशन की लिमिट में भी इजाफा हुआ है।
25 Aug 2021 01:38PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। विवादित टिप्पणी की वजह से राजनीतिक घमासान शुरू होने और राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
25 Aug 2021 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में परंपरागत व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर उन्हें एक बार फिर नवजीवन प्रदान करने के लिए बड़ी पहल की गयी है। लोहारी, रजककारी, तेलघानी और चर्मशिल्प जैसे व्यवसाय हमारे ग्रामीण जनजीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। शहरीकरण, औद्योगीकरण और बाजारीकरण के दौर में इन व्यवसायों का महत्व धीरे-धीरे कम होता गया। दक्षता के बावजूद इनसे जुड़े लोग अपने परम्परागत कार्यों से दूर होते गए। जीवकोपार्जन के लिए रोजगार और आय का जरिया जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया, इसलिए वे दूसरे काम-धंधों को अपनाने लगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इन व्यवसायों से जुड़े लोगों की यह विवशता पूरी संवेदनशीलता के साथ महसूस की और इन व्यवसायों को पुनर्जीवन देने का बड़ा फैसला लिया। आज भी ग्रामीण अंचलों में इन व्यवसायों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा पराम्परागत व्यवसायों को मदद देकर प्रोत्साहित करने के लिए चार बोर्डों छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया है। परम्परागत व्यवसायों के लिए गठित किए गए ये बोर्ड अपने अपने क्षेत्र से संबंधित व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने में योगदान दंेगे। छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड लौहशिल्पकारों को, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड तेलघानी को, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड रजककारों को और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड चर्म शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए मदद देंगे। संबंधित बोर्ड अपने क्षेत्र से जुड़े शिल्पकारों और लोगों को उन्नत प्रशिक्षण, उन्नत उपकरण प्रदान करने के साथ ऋणग्रस्त शिल्पकारों और व्यवसाय में संलग्न लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।
25 Aug 2021 11:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





