रायपुर

Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ के युवा अपने बुलंद हौसले और दृढ़ संकल्प के बूते सार्थक कर दिखाया, बालोद के चित्रसेन साहू ने कृत्रिम पैरों के सहारे रूस के माउंट एलब्रुस पर फतह हासिल की है. माउंट एलब्रुस पर फतह करने के बाद चित्रसेन ने मिडीया से अपना अनुभव साझा किया. उन्हाेंने कहा, शिखर तक पहुंचना आसान नहीं था. तापमान 15 से 25 डिग्री तक माइनस था. 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थी. उस पर सितम यह कि जबरदस्त स्नोफाॅल भी हो रहा था. कभी लगता कि अभियान विफल न हो जाए, लेकिन मैंने हौसला नहीं खोया. हर हालात का सामना करते हुए अंतत: मैंने शिखर पर पहुंच कर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त कर ली. चित्रसेन इस उपलब्धि के बाद 27 अगस्त को भारत और 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ लाैटेंगे.

25 Aug 2021 06:01AM,
by: Imran Khan