रायपुर

Generic placeholder image

राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन अपील की जा रही है कि कोरोना के तृतीय चरण को निमंत्रण न दें कोरोना से सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें लेकिन,नहीं कुछ लोगो ने इस विषय को मज़ाक बना रखा है। कई लोगों ने मास्क ठुड्डी पर लटका रखी है तो कईयों का मास्क जेब की शोभा बढ़ा रही है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो चालक भाईसाहब गले में मास्क लटका कर अपने ओजस्वी चेहरे का दर्शन करा रहा है। पैदल चल रहे महोदय जी ने तो हद ही कर दी ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कोरोना तो क्या कोरोना के सात पुश्ते तक भी इनके सिर के बाल तक ना छू सकेगी। रायपुर: कोरोना के खतरे को किनारे कर, बेफिक्र घूम रहे लोग

10 Aug 2021 07:02AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

रोजाना खबरों के माध्यम से सुनने अथवा पढ़ने को मिलता है कि किसी ट्रैफिक पुलिस द्वारा सही तरीके से मास्क न पहनने को लेकर किसी व्यक्ति अथवा वाहन चालक को थप्पड़ जड़ा गया तो कहीं चालान काटे गए। वर्तमान समय में कोरोना के तीसरे लहर का खतरा चरमसीमा पर है। सही तरीके से मास्क का उपयोग करना जितना आवश्यक एक आम आदमी के लिए है उतना ही आवश्यक बड़े तबके के लोगों तथा शासन प्रशासन के लिए कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए है। लेकिन तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है की एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी गले में मास्क लटकाकर अपना ड्यूटी कर रहा है। जिनसे डरती दुनिया सारी उनको डराये कौन?

09 Aug 2021 12:33PM,
by: Naveen kumar sahu