पर्यावरण संरक्षण और फसलपरिवर्तन को लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता के साथ कदम उठाने शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत जिन किसानों ने अपने खेत में पौधा रोपने का संकल्प शासन को दिया है उनको समय पर पौधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने तीन महत्वपूर्ण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।तीनों विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम करेंगे और किसानों को पौधा उपलब्ध कराने के साथ ही रोपण में भी मदद करेंगे। वन और उद्यान विभाग के अफसर किसानों को उपलब्ध कराएंगे पौधे
02 Aug 2021 01:08AM,by: Imran Khan
भारत मे 140 करोड़ लोग है जिनमे से बामुश्किल 200 खिलाड़ी ओलंपिक में भाग लेने जाते है।बेटे भी जाते है बेटियां भी जाती है। पिछले कुछ सालों से बेटियां कमाल करते जा रही है। कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में जब पहला कांस्य पदक जीता था उसके बाद से बेटियो ने देश के परचम को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लहराया है। साइना नेहवाल,मेरी कॉम,साक्षी मालिक, ने कांस्य पदक जीता है लेकिन धूम मचाने वाली बेटी है तो पी वी सिंधु,। देश ने टीम खेल में हॉकी में 8 पदक जीते है लेकिन व्यक्तिगत रूप से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में पुरुषों में केवल सुशील कुमार ने ही दो पदक जीते है। अब बेटियो में ये उपलब्धि पी वी सिंधु के पास आ गया है। सिंधु ने पिछले ओलंपिक में रजत पदक जीता था,इस बार भी वे आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी। भाग्य ने उन्हें पिछले ओलंपिक के रिप्ले नही करने दिया वे फाइनल में नही पहुँची लेकिन देश की उम्मीदों पर जब खरा उतरने का मौका मिला तो वे खरी उतरी। उन्होंने आज वो खेल खेला जिसके लिए वे पूरी दुनियां में जानी जाती है। पदक की कीमत वो खिलाड़ी जानता है जिसे पदक नही मिलता है लेकिन पदक मिलने की खुशी पूरा देश महसूस करता है। आज पूरा देश में ही मन सिंधु की जीत के लिए वैसे ही कामना कर रहा था जितना एक दिन पहले। आज उन्होंने 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर अपने आप को खरा सिद्ध कर दिया। उन्हें हम सिद्ध सिंधु का नाम देते है। आज पूरा देश जश्न मना रहा है उनकी जीत पर। वे कमाल करती है,कमाल करती रहे। हमारी सिंधु महान
01 Aug 2021 03:12PM,by: Babuaa Desk
एक जगह जहां सिख और हिंदू अपने प्रियजनों की अस्थि विसर्जित कर सकते हैं, को आधिकारिक तौर पर साउथ वेल्स में बनाया गया है।
दोनों धर्मों में यह परम्परा है की अंतिम संस्कार, अस्थि विसर्जित की पूरा किया जाता है और इस जगह से बहते पानी में विसर्जित अस्थि को बहाकर समुद्र में ले जाया जाता है। टैफ नदी पर "कार्डिफ" में लैंडैफ रोइंग क्लब की साइट, वेल्स में अपनी तरह की पहली जगह है।
01 Aug 2021 09:28AM, by: Babuaa Desk
भारत के चेन्नई शहर में 1972 में स्थापित, गिंडी स्नेक पार्क भारत के कुछ सबसे अनोखे रेप्टिल का घर है। कोबरा से लेकर इगुआना, और हजारों मगरमच्छ और घड़ियाल, यह सालों से पशु प्रेमियों का पसंदीदा स्थान रहा है। लेकिन कोविड लॉकडाउन के साथ आगंतुकों का प्रवाह ठप हो गया है, अधिकारियों को धन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में इस पार्क की अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है।
01 Aug 2021 09:28AM, by: Babuaa Desk
चीनी शहर नानजिंग में पहली बार पाया गया कोरोना वैरिएंट का प्रकोप पांच प्रांतों और बीजिंग में फैल गया है, राज्य के मीडिया ने इसे वुहान के बाद सबसे व्यापक छूत कहा है। 20 जुलाई को शहर के व्यस्त हवाई अड्डे पर पहली बार इस वायरस वैरिएंट का पता चलने के बाद से लगभग 200 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
01 Aug 2021 07:23AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



