रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में शनिवार देर रात पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं के गुट ने पूर्व पार्षद और इनके बेटे पथराव किया और मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया। इस घटना का विरोध करते हुए पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। रविवार की सुबह इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं ने हिरासत में लिया है। इस केस में पूछताछ और जांच की जा रही है।
20 Dec 2020 08:58AM,by: Imran Khan
प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीलतहर जैसी स्थिति है। यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।राजधानी में भी पारा चार से पांच डिग्री तक गिर चुका है। रात ही नहीं, दिन में भी अब ठंडी हवा चलने लगी है।इस सीजन में पहली बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी। प्रदेश में कुछ जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।कहीं-कहीं पर पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम है। तापमान में तोड़ी सी और गिरावट आने पर राज्य में शीतलहर चलने की घोषणा की जा सकती है। अभी कुछ तकनीकी मापदंडों के पूरा नहीं होने के कारण शीतलहर की घोषणा नहीं की जा रही है, लेकिन स्थिति कमोबेश वैसी ही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान यदि सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक की कमी है या फिर तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए और वह सामान्य से तीन - चार डिग्री कम हो तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।12 प्रदेश में अभी अंबिकापुर में 6.8 और पेंड्रारोड में 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां तापमान सामान्य से दो और एक डिग्री कम है। दुर्ग में पारा 10 डिग्री है। लेकिन यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट में 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। इन शहरों में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने पर शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। लाभांडी में शुक्रवार की रात का तापमान 10.2 डिग्री रहा।लालपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने पहले ही 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट की संभावना जताई थी।
20 Dec 2020 04:40AM,by: Imran Khan
प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 1368 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें रायपुर जिले के 164 नए केस शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में राजधानी समेत प्रदेश में 9 मौतें हुई हैं। रायपुर जिले को छोड़कर छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या इस हफ्ते अठारह हजार के बीच आ गई है। पिछले तीन महीने में सक्रिय मरीजों की संख्या में इस तरह की गिरावट पहली बार देखी जा रही है। रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर भी अब 95 फीसदी के पास पहुंच रहा है। पिछले सात दिन में रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत के पार हो चुकी है। 31 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक कोरोना जांच हो चुकी है। इसके अनुपात में पॉजिटिव मरीज साढ़े आठ प्रतिशत ही रहे हैं। हेल्थ विभाग 31 दिसंबर तक एक्टिव सर्विलांस के तहत कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए सप्ताह में दो दिन सर्वे भी कर रहा है। जांच और इलाज के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों को वैक्सीनेशन की तैयारियों के साथ संदिग्धों के सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
20 Dec 2020 04:40AM,by: Imran Khan
जुगनू थिएटर एवं फ़िल्म सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन 20 दिसंबर को करवाया जा रहा है। एकरंग नाट्य समूह, भोपाल की निर्देशिका विभा श्रीवास्तव नाट्य निर्देशन पर अपना वक्तव्य देंगी। हबीब तनवीर के नया थिएटर के लाइट डिज़ाइनर एवं अभिनेता धन्नूलाल सिन्हा लाइट डिज़ाइन के बुनियादी तत्वों पर कक्षा लेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय की स्नातक जबलपुर की अभिनेत्री पूजा केवट अभिनय पक्ष पर रोशनी डालेंगी। जुगनू की सचिव सिग्मा उपाध्याय चौधरी ने बताया कि यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। निर्देशन, लाइट डिज़ाइन व अभिनय पर होगी निःशुल्क मास्टरक्लास
19 Dec 2020 03:52PM,by: Imran Khan
4 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में भारत ने 21 ओवर में 9 विकेट खो कर भारती बल्लेबाजों ने मात्र 36 रन का ही स्कोर बना पाए . आप को बता दे की येह खेल का तीसरा दिन है और दूसरी पारी, पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाये थे और ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन, भारत जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा तो 53 रन के बढ़त थी
19 Dec 2020 06:23AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





