रायपुर- मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से भूपेश सरकार के दो साल की उपलब्धियां गिनाई। सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि हमने जो कहा वो किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ लोगों को मिला। मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ का बाजार गुलजार रहा। हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज यह नारा है कि "भूपेश है तो भरोसा है" इसके साथ ही मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य सरकार दे रही है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस साल किसानों से 90 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का ड्राफ्ट मंगाया है। 17 लाख किसानों का सिंचाई टैक्स माफ किया। बस्तर में जिन किसानों की जमीन गई थी उन्हे वापस किया गया है। मंत्री ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा और शेड का निर्माण किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। बता दें कि आगामी 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री मीडिया के माध्यम से सरकार के दो साल की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार के दो साल
15 Dec 2020 11:56AM,by: Imran Khan
रायपुर- प्रदेश में होने वाली छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दरअसल कोरोना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम फैसला लेते हुए तारीखें 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। छात्र निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल की साइट पर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि इसके पहले नियमित छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी और प्राइवेट छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन अब नियमित छात्रों को भी 31 दिसंबर तक की छूट दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौवीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि भी 31 दिसंबर कर दी गई है। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई
15 Dec 2020 10:51AM,by: Imran Khan
रायपुर - बीजेपी आज से धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बीजेपी धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारे नारे लगाकर किसान पंचायत करेगी। इस दौरान केंद्र सरकार की तीनों कृषि कानूनों के फायदे गिनाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सभी खरीदी केंद्रों में किसान पंचायत लगाएगी। इसी क्रम में आज भाजपा की महापंचायत रायगढ़ और कवर्धा में होगी। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सरकार के 2 साल के कामकाज की जानकारी देने की शुरुआत आज से कर रहे हैं। प्रभार जिलों के मंत्री पत्रकार वार्ता के जरिए कामकाज की चर्चा करेंगे। बीजेपी का आज से धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन
15 Dec 2020 07:33AM,by: Imran Khan
सुकमा में नक्सलियों को हर मोर्चे पर नाकाम करने वाला जांबाज शहीद हो गया। कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विकास सिंघल की रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। विकास रविवार को सुकमा में IED (इंप्रोवाइस एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। इसके बाद गंभीर रूप घायल अवस्था में एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर से उन्हें रायपुर लाया गया था। पचपेड़ी नाका स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मगर डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।
14 Dec 2020 07:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







