भाजपा सभी धान खरीदी केंद्रों में किसान चौपाल लगाएगी। इसमें किसानों को कृषि बिल की खूबियों और राज्य सरकार की खामियों व अव्यवस्थाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए 14, 15 और 16 दिसंबर को तीन दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक में इस पर चर्चा होगी।इसके बाद विधायक दल की बैठक भी रखी गई है। भाजपा के मुताबिक दिल्ली में किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन दे रही है,जबकि छत्तीसगढ़ में जो अव्यवस्थाएं हैं,उन्हें लेकर दोहरा रवैया है। इसे उजागर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,संगठन महामंत्री पवन साय की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में तय किया गया है कि 14 दिसंबर को प्रदेश के नेता सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि बिल के बारे में कांग्रेस द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसके बारे में बताएंगे। इसके अलावा राज्य में किसानों की आत्महत्या, पंजीयन नहीं होने, गिरदावरी में गड़बड़ी,बारदाने की कमी जैसे मुद्दों को सामने लाएंगे।15 दिसंबर को सभी 2048 धान खरीदी केंद्रों में किसान चौपाल लगाएंगे। चौपाल में भाजपा के वक्ता किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। साथ ही, धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था को सामने लाएंगे। 16 दिसंबर को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। धान खरीदी केंद्रों में चौपाल लगाएगी भाजपा
12 Dec 2020 12:08PM,by: Imran Khan
एक महिला ने अपनी ही नाबालिग बेटी को उत्तरप्रदेश में 20 हजार में बेचा और फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।22 जनवरी 2019 को यह रिपोर्ट लिखाई गई थी। तिल्दा पुलिस ने पता- साजी की और 23 माह बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग को विवाह का लालच देकर मां ने खुद आरोपी को बेचा था। 23 माह के बीच उसने एक शिशु को भी जन्म दिया है। बालिका ग्राम बंदरी थाना कमासिन जिला बांदा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से 5 दिसंबर को बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम विजय बहादुर खेंगर है। विजय पर पैसा देकर अवयस्क लड़की से विवाह करने एवं उसका दैहिक शोषण करने का आरोप सिद्ध होने पर धारा 370, 370ए, 376 एवं 46.17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
12 Dec 2020 03:48AM,by: Imran Khan
रायपुर - अपने उपभोगाताओं को सहूलयित देने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी से जुड़ी हुई सुविधाएं शुरू की, लेकिन इन सुविधाओं को अपडेट करना विभागीय अधिकारी भूल गए है। विभाग की इस लापरवाही से राजधानी के बिजली उपभोगताओं को परेशान होना पड़ रहा है।बिजली बिल जमा करने के बावजूद नए बिल के साथ पुराना बिल भी जुड़कर आ रही है। दो माह का बिल एक साथ आने से उपभोगता परेशान है। बिल सुधरवाने के लिए उपभोगता बिजली कार्यालय के चक्कर लगाते है, उसके बाद उनकी समस्या का समाधान होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल शिकायकर्ताओं की मानें तो ऑनलाइन और ऑफ लाइन बिजली बिल दोनो अलग-अलग दिख रहा है। ऑफलाइन बिल लेकर जाते है, तो बिजली कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा करने के बाद कर्मचारी बिल जमा करने की सलाह देते है। अधिकारी दौरे में रहते है, तो उनकी समस्या का समाधान उसी दिन जमा नहीं होता है। एक बिल जमा करने के लिए उपभोगाताओं को दो से तीन बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिजली बिल - सिस्टम की तकनीकी खराबी की वजह से उपभोगाता पेरशान
12 Dec 2020 02:02AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अधिकांश मामलों में पहले लड़कियां सहमति से संबंध बनाती है, लिव इन में भी रहती हैं। उसके बाद रेप का केस दर्ज कराती हैं।ऐसे में पहले अपने रिश्ते को देखें क्योंकि ऐसे रिश्ते में पड़ने से परिणाम हमेशा बुरा होता है। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि किशोरी होती बच्चियों व महिलाओं को अपने अधिकार पता होना चाहिए। नाबालिग हैं तो प्यार मोहब्बत के फिल्मी तरीके और इनके चक्कर में न आएं।आपका घर, परिवार व जिंदगी तबाह हो जाएगी।कई तो 18 साल पूरा होते ही शादी कर लेती हैं और बच्चा होने पर आयोग में शिकायत लेकर आती हैं।ऐसे में पहले अपनी स्थिति को समझ लें, दुनिया फिल्मी कहानी की तरह नहीं होती है।
11 Dec 2020 11:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








