भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने राजद्रोह कानून पर रोक लगाने, धनशोधन के फैसले की समीक्षा करने, पेगासस जासूसी और लखीमपुर खीरी मामलों की जांच का आदेश देने और शीर्ष अदालत में रिकॉर्ड 11 तथा उच्च न्यायालयों में 220 से अधिक न्यायाधीशों की नियुक्तियां सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण न्यायिक और प्रशासनिक फैसले लिये. अपने कार्यकाल के अंतिम दिन 48वें सीजेआई ने शीर्ष अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करने के 2018 के फैसले पर अमल के तहत आज रस्मी पीठ की कार्यवाही की वेबकास्टिंग सुनिश्चित करके एक और उपलब्धि हासिल कर ली.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को तीन मामलों में जिला न्यायालय से जमानत मिल गई. जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ज्योत्सना सिंह ने सुनवाई के बाद बेल दी. इन मामलों में जमानत मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जमानत के लिए याचिका दायर कर दी गई. श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, मगर अभी जेल में ही कटेंगे रात
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि विधानसभा में अवध बिहार चौधरी के स्पीकर बनने के बाद जेडीयू की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आरजेडी को सिर्फ 5-6 विधायक चाहिए, स्पीकर उनका है. मांझी के चार लोग कभी भी पाला बदल सकते हैं. आरजेडी जेडीयू के केवल दो तीन विधायकों को भी तोड़ लेगा तो उनकी सदस्यता कोई खत्म नहीं कर सकता है, तो नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचाएं.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चुनाव में मुफ्त उपहार का वादा कर सत्ता में आने वाले राजनीतिक दलों को इन उपहारों पर होने वाले खर्च के लिए बजट में प्रावधान भी करना चाहिए. सीतारमण ने कई राज्यों में मुफ्त बिजली दिए जाने के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुफ्त उपहारों का बोझ बिजली वितरण कंपनियों या उत्पादक कंपनियों पर नहीं डाला जाना चाहिए.
27 Aug 2022 12:22AM,by: Imran Khan
कांग्रेस सरकार की शह पर सोची समझ साजिश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर स्थापित चौक को अपमानजनक तरीके से तोड़ा गया। सरकार के इस कृत्य से मेरे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ की जनता की भावना आहत हुई है। इस देश की जनता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अटल बिहारी बाजपेयी को तीन बार प्रधानमंत्री बना कर देश का नेतृत्व करने का अवसर दिया। उन्होनें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित कर,यहां की जनता की कई दशकों के सपनों को साकार किया था। ऐसे महान नेता के नाम पर स्थापित चौक के साथ जो व्यवहार किया गया है,वह कदापी सहन करने के लायक नहीं है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री को सरईटोला आ कर इस चौक की दुर्दशा देखना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या कैसा कांग्रेसी कल्चर है। उन्होनें कहा कि इस मामले में भाजपा का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक संघर्ष करने के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ तेज हो रहे असंतोष और अव्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार,इस तरह का विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। भूपेश सरकार की चला चली की बेला आ पहुंची है। झूठे वायदे के अपने ही मकड़जाल में कांग्रेस बुरी तरह से उलझ गई है। पूरा प्रशासनिक तंत्र सड़क में नजर आ रहा है। प्रशासनिक गतिविधियां और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की असफलता का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है?
26 Aug 2022 04:59PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








