गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से 51 साल के रिश्ते खत्म हो गए हैं। उन्होंने आज सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्नों के लंबे पत्र में कांग्रेस के सभी पदों को छोड़ने और प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले का असर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में भी दिखा है। उनके समर्थन में राज्य के 5 पूर्व विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इन नेताओं में जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीर भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद इकराम शामिल हैं। जीएम सरूरी ने कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही अकेले रहे गए हैं। इन नेताओं के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरएस छिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी के समर्थन में कांग्रेस से 'आजाद' हुए कई और नेता
26 Aug 2022 12:02PM,by: Imran Khan
कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी या किसी और वरिष्ठ नेता पर दांव खेला जाएगा? क्या राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए तैयार होंगे? कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन ?
26 Aug 2022 12:02PM,by: Imran Khan
कोरबा: शहर के कोतवाली थाना से महज 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर सीतामढ़ी में नशेड़ियों ने आधी रात खूनी खेल खेला है. बीती रात नशेड़ियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सीतामढ़ी निवासी कृष्णा यादव(26) को तलवार और छुरी से काटकर मार डाला. मृतक के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि "आधी रात को लगभग 40 से 50 लोग नशे की हालत में तलवार, चाकू, छूरी, हथोड़ा और फावड़ा जैसे हथियार लेकर घर में घुस आए. जमकर तोड़फोड़ की और बड़े भाई को मार डाला. आधी रात हुई इस वारदात से पूरा परिवार सकते में था. वारदात के वक़्त हम चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन नशेड़ियों ने इतनी दहशत कायम कर दी थी कि मोहल्लेवासियों ने अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए थे. सुबह होते ही लोग बड़ी तादाद में कोतवाली थाना पहुंचे और मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में भी ले लिया है।
26 Aug 2022 09:24AM,by: Imran Khan
बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. ग्राम पंचायत इटवा पाली के अरपा नदी तट पर स्थित अति प्राचीन भांवरगणेश की मूर्ति चोरी हो गयी है. बीती रात 100 साल पुराने प्रसिद्ध प्राचीन भांवर गणेश मंदिर से बेशकीमती ग्रेनाइट मूर्ति की चोरी की गई है.
26 Aug 2022 09:22AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में लोक कलाकारों के अनुभव के आधार पर मानदेय देने के लिए ग्रेडिंग सूची तैयार की गई है. यह सूची संस्कृति विभाग की ओर से गठित की गई समिति ने बनाया है. इसमें अनुभव के आधार पर कलाकारों को मानदेय दिया जाएगा, लेकिन अब ग्रेडिंग सूची को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. कलाकारों का मानना है कि उन्हें ग्रेडिंग में बांटकर अपमानित किया जा रहा है. साथ ही कम ग्रेडिंग देने को लेकर कुछ कलाकारों में नाराजगी देखी जा रही है. राज्य के लोक कलाकार इसके विरोध में अब कमर कसने की तैयारी में है. छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग की ग्रेडिंग सूची पर सवाल
26 Aug 2022 09:20AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया. सीएम हाउस का घेराव करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश की गई. इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं पर सीएम भूपेश बघेल के पोस्टर को फाड़ने का आरोप लगा है. यह आरोप एनएसयूआई ने लगाया है. सीएम बघेल के पोस्टर को फाड़ने के खिलाफ गुरुवार की शाम एनएसयूआई के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. रायपुर में भाजयुमो के खिलाफ एनएसयूआई ने की शिकायत
26 Aug 2022 09:19AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़िया सीएम भूपेश बघेल ने एक बहुत ही खूबसूरत ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी की किचन में पकवान बनाते हुई फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने लिखा है." तीजा-पोला की तैयारी श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं. शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है. " सीएम के इस ट्वीट से ही पकवानों की खुशबू सोशल मीडिया पर छा गई है. सीएम ने अमित शाह को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अनुभव करने के लिए शनिवार पोला त्योहार पर मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया है. अमित शाह शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं. वे यहां NIA कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. भूपेश बघेल के घर पर शुरू हुई तीजा पोला की तैयारी
26 Aug 2022 09:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









