Kriti Dwivedi

Generic placeholder image

तमिलनाडु में डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि वे पार्टी संगठन में बदलावों के लिए उचित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि अध्यक्ष बनने के बावजूद वे आम कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे। स्टालिन ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु की राजनीतिक दिशा तय करने वाला आंदोलन है और इसे और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने 3 जून को कलाईनार एम. करुणानिधि की 103वीं जयंती भव्य रूप से मनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया पर उनके योगदान का प्रचार करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने कहा भी।
  डीएमके संगठन में बदलाव की समीक्षा जारी : एम.के. स्टालिन

21 May 2026 01:56AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन लोकभवन (राजभवन) के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर ले-आउट और फ्लोर-प्लान जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने के लिए तकनीकी कार्यों औऱ व्यवस्थाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग और चिप्स को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता श्री टी.आर. कुंजाम, अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. नेताम और कार्यपालन अभियंता श्री अभिनव श्रीवास्तव भी इस दौरान मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

20 May 2026 05:00PM,
by: Kriti Dwivedi