लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय 'निर्माण भवन' में आयोजित बैठक में विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक दक्षता और ज्यादा गति से काम करने नए तकनीकी उपकरणों, डिजिटलीकरण और सॉफ्टवेयर्स का उपयोग करने को कहा।
21 May 2026 11:57AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा कि विभागीय प्रमोशन प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन अगली सुनवाई तक कोई अंतिम आदेश नहीं होगा। कोरबा जिले में पदस्थ कांस्टेबलों ने स्थानांतरण और लिस्टिंग को चुनौती दी थी। कुल 73 पुलिसकर्मियों की याचिका पर सुनवाई हुई। बिलासपुर संभाग में 795 आरक्षक प्रधान आरक्षक पद के लिए पात्र हैं। जिलावार आंकड़े: बिलासपुर-230, रायगढ़-230, कोरबा-85, जांजगीर-चांपा-60, मुंगेली-40, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-40, सारंगढ़-बिलाईगढ़-60, सक्ती-50। अगली सुनवाई 15 जून से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई
21 May 2026 11:57AM,by: Kriti Dwivedi
नई दिल्ली में 72 कानून पेशेवरों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पर्यावरण कार्यकर्ताओं पर की गई टिप्पणियों को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि ये टिप्पणियां नागरिकों और समूहों पर अनुचित आरोप लगाती हैं। पत्र में यह भी कहा गया कि पर्यावरण संबंधी PIL और NGT अपीलों को विकास में बाधा मानना गलत है। CJI से आग्रह किया गया कि न्यायशास्त्र और संवैधानिक मूल्यों को पुनः स्थापित करें। NGT निर्णयों का उचित महत्व और अपीलीय समीक्षा अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।
21 May 2026 11:09AM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर प्रवास के दौरान रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना का निरीक्षण कर तेंदूपत्ता संग्राहकों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों का जायजा लेते हुए संग्राहकों की समस्याओं, आजीविका और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा वनाधारित अर्थव्यवस्था से जुड़े परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
21 May 2026 09:23AM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




