हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति करना कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को असम विधानसभा चुनाव में भारी पड़ा। उन्होंने गुवाहाटी के सोनापुर स्थित ‘ज़ुबीन क्षेत्र’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि ज़ुबीन किसी राजनीतिक मुद्दे नहीं, बल्कि लोगों की भावना थे। सरमा ने स्मारक स्थल पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकार पर ज़ुबीन गर्ग को न्याय दिलाने में देरी का आरोप लगाया था। ज़ुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति गलत : हिमन्त बिश्व शर्मा
20 May 2026 12:18PM,by: Kriti Dwivedi
कोलकाता में गृह मंत्री के थिएटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाने के वादे पर थिएटर जगत में बहस तेज हो गई है। BJP विधायक रूपा गांगुली ने कहा कि सभी कलाकारों को राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर आज़ादी से काम करने का मौका मिलना चाहिए। अभिनेता कौशिक कर ने आरोप लगाया कि BJP से जुड़ने के बाद उन्हें थिएटर जगत में अलग-थलग किया गया। वहीं अभिनेत्री मिया मेल्ज़र ने कहा कि नई सरकार से कलाकारों को बिना भेदभाव काम करने की उम्मीद है।
बंगाल थिएटर जगत के कलाकारों ने कहा- अब खुलकर काम करने दें
20 May 2026 11:00AM, by: Kriti Dwivedi
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल में लिए गए अहम फैसलों के असर और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक मानी जा रही है मोदी कैबिनेट बैठक गुरुवार को होगी
20 May 2026 11:00AM,by: Kriti Dwivedi
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि रायगढ़ शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अधोसंरचना विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुविधाओं और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
20 May 2026 11:00AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कैंप सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक स्कूलों और सामुदायिक स्थानों में आयोजित होंगे। इसमें चित्रकला, नृत्य, खेलकूद, गायन, लेखन और स्थानीय इतिहास जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। समर कैंप पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और इसके लिए अलग बजट नहीं मिलेगा। आयोजन से पहले पालक-शिक्षक समिति और शाला विकास समिति की सहमति जरूरी होगी।
20 May 2026 10:25AM, by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






