Mahak Qureshi

Generic placeholder image

रायपुर, 08 अप्रैल 2026/* मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की आवश्यकता अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कोर्स तय कर लें, जिससे उन्हे प्रशिक्षित किया जा सके। आज आई-गॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत साधना सप्ताह के मौके पर सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी को कर्मयोगी मिशन के तहत प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य शासन के विभागों के प्रमुख अधिकारी सहित विभागीय सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए।    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव

08 Apr 2026 11:38AM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत पूर्व में निरस्त की गई दर्जनभर यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को फिर से उनके निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा, जिससे गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल की निरस्त की गई दर्जनभर ट्रेनें फिर पटरी पर

08 Apr 2026 09:39AM,
by: Mahak Qureshi