रायपुर, 3 अप्रैल 2026: अब्दुल फताह ज़्यादातर रातों को समुद्र में होते हैं, जहां वे मछुआरे बनकर अपने परिवार की रोज़ी-रोटी कमाने में मदद करते हैं। जैसे ही सुबह होती है, वे सीधे ट्रेनिंग ग्राउंड की ओर निकल पड़ते हैं और एक एक अलग सपने का पीछा करते हुए लक्षद्वीप को 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' 2026 में पहला मेडल दिलाया।
03 Apr 2026 09:58AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में आरोपी देवेंद्र डडसेना को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध बेहद गंभीर होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में जमानत देने में विशेष सावधानी जरूरी है।
03 Apr 2026 05:58AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 2 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 3 अप्रैल को शाम 5 बजे इसका आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सेदारी की।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन के सभी मंत्रीगण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में शामिल होंगे।
03 Apr 2026 05:57AM, by: Mahak Qureshi
रायपुर 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के स्टेशन चौक स्थित नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर में आयोजित श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बल, बुद्धि और विद्या के दाता हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि हमारे जीवन में निष्ठा, सेवा और समर्पण कैसा होना चाहिए।
03 Apr 2026 05:57AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए श्री निषाद का राज्य में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और बस्तर पंडुम की पुस्तिका भेंट की।
03 Apr 2026 05:57AM,by: Mahak Qureshi
संसद ने 2 अप्रैल 2026 को 'जन विश्वास विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना है। यह विधेयक 23 मंत्रालयों के अंतर्गत 79 केंद्रीय कानूनों में संशोधन कर 784 प्रावधानों में बदलाव करता है, जिससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा मिलेगा। संसद ने 'जन विश्वास विधेयक' को मंज़ूरी दी
03 Apr 2026 02:04AM,by: Mahak Qureshi
रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को व्यापार, आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2025 में आयोजित सफल भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन को याद किया।
03 Apr 2026 02:02AM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे अप्रैल 2018 में SC और ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कमजोर किए जाने के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान दलित और आदिवासी युवाओं पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करें।
02 Apr 2026 05:59PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








