Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर चन्दन कुमान ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर उचित मूल्य दूकानों का आबंटन, भारतमाला परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु सर्वे, कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविरों का आयोजन, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय भूमि का व्यवस्थापन, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन निर्माण इत्यादि की गहन समीक्षा किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उचित मूल्य दुकानों का आबंटन नियमानुसार करने के निर्देश

09 Mar 2021 01:24PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कहते हैं कि हौसला बड़ा हो तो कोई मंजिल ऊंची नहीं रहती। इसे छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहंुचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश दिया। सुश्री अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

09 Mar 2021 12:28PM,
by: Thaneshwar sahu