Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

महासमुंद :कलेक्टर डोमन सिंह ने आज देर रात सिंह अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी आगामी 01 मार्च से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो रही है । राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान अभियान में 1 मार्च, 2021 से अब इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक तथा विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों तथा फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं। निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके। बैठक में बताया गया कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों तथा स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी एईएफआई मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

28 Feb 2021 01:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपके बल्लेवार, चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के प्रचार अभियान की कड़ी में जय व्यापार पैनल की टीम आज अकलतरा पहुंची। जहां विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा सहित पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गल्ला किराना व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, अकलतरा चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित स्थानीय व्यापारियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। 

28 Feb 2021 12:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

देश में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर लोगों ने लापारवाही दिखाई तो होली 'कोरोना का सुपर स्प्रेडर' साबित हो सकती है। यानी इस समय कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में मामलों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में लगभग 35 दिनों बाद एक दिन सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय भारतीयों को सामाजिक समारोहों या सामुदायिक बैठकों का आयोजन ठीक नहीं है, क्योंकि लगातार मामले बढ़ रहे हैं और देश में नए स्ट्रेन की भी पहचान हुई है।

28 Feb 2021 09:01AM,
by: Thaneshwar sahu