रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्हांेने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, सभी जिले राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इन समारोहों में तीन हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। रायपुर के समारोह में 233 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
27 Feb 2021 11:23AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश की विद्युत प्रणाली से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के द्वारा किया जाता है। पॉवर कंपनीज छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अधीन प्रदेश के उपभोक्ताओं के हित संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। स्टेट पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की कार्य-निष्पत्ति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ऐसी कंपनियों के निजीकरण जैसा कोई भी प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के चौयरमेन अंकित आनंद ने दी।
27 Feb 2021 11:23AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2021 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का कार्य त्रुटि रहित हो कार्य की गुणवत्ता का सतत मूल्यांकन करने विभिन्न जिलों के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
27 Feb 2021 10:38AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर: बस्तर जिला सहकारी संघ का चुनाव आज 27 फरवरी को संपन्न हुआ, जिसमें वेदांत दीक्षित अध्यक्ष एवं नरसिंह राव उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन पश्चात वेदांत व नरसिंह ने अपने समर्थकों के साथ मा दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी गई। एक दूसरे को शुभकामना देकर अपनी खुशी का इजहार किया। यह पहली बार है कि लगातार इन पदों पर तीसरा कार्यकाल इनके द्वारा कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण हैं।
27 Feb 2021 10:12AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि पिछले कुछ महीने से लगातार महंगाई चरम पर है। खाद्य तेलों के साथ प्याज, हरी सब्जियां, फल व अनाज, दालों के साथ-साथ दवाईयों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब लगातार पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी पस्त हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी के लिए कोई पहल नहीं कर रही है, इससे पता चलता है कि मोदी सरकार किस हद तक संवेदनहीन और सत्ता के नशे में मदमस्त हो गई है। आम जनों की सहुलियतें बढ़ाने का दम भरने वाली मोदी सरकार जनता को ऐसी आर्थिक मार दे रही है कि लोगों के लिए दो वक्त का निवाला जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है। मोदी सरकार गरीबों और निम्न वर्ग के लोगों को राहत देने की जगह उद्योगपतियों, बड़े कारोबारियों का हित करने में जुटी हुई है। आम जनता को केन्द्र सरकार दे रही महंगाई की लगातार डोज : कांग्रेस
27 Feb 2021 09:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम सप्ताह की ई-नीलामी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 3 मार्च 2021 से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर धान की ई-नीलामी हेतु क्रेता पंजीयन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है और अब तक राज्य के 30 मिलर्स का पंजीयन ऑनलाईन प्लेटफॉर्म प्रदायकर्ता मेसर्स एन.सी.डी.ई.एक्स.ई.-मार्केट्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर मिलर्स पंजीयन कार्य में प्रगति लाने का अनुरोध किया गया है।
27 Feb 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के अन्तर्गत अनुकम्पा नियुक्ति के 12 मामले में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित छानबीन समिति द्वारा परीक्षणांेपरान्त उपयुक्त पाये गए आवेदनों को माली के पद पर पदस्थ किया गया है। उद्यानिकी विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के पदस्थापना आदेश जारी
27 Feb 2021 08:40AM,by: Thaneshwar sahu
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।
27 Feb 2021 07:33AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








