प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। चक्रवाती तूफान यास ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जमकर कहर बरसाया है। पीएम मोदी चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भुवनेश्वर जाएंगे, यहां वह समीक्षा बैठक करेंगे। फिर वह बालासोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण के लिए जाएंगे और बंगाल में समीक्षा बैठक करेंगे। पीएम मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा कर नुकसान का लेंगे जायजा
28 May 2021 04:57AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं। इन गांवों तक या तो संक्रमण नही पहंुच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है। वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नही है। समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है।
27 May 2021 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के पंजीयन को लेकर हो रही जनता की परेशानियों देखते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है।श्री मूणत ने आरोप लगाया कि 26 दिन बाद भी सरकार का पोर्टल ‘सीजी टीका’ आम जनता के लिए एक अबूझ पहेली ही बना हुआ है! राज्य सरकार एक पोर्टल तक का ठीक से संचालन नहीं कर पा रही है!
27 May 2021 03:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के गांव तर्रेम में सड़क बन जाने के साथ ही वहां अब बिजली भी पहुंच गई है, जिससे गांव की गलियां और ग्रामीणों के घर रौशन हो गये हैं। निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है। तर्रेम के डुमनपारा के 32 घरों सहित आवासपारा एवं सरपंचपारा के 12 घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।
27 May 2021 10:36AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने पंडित नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं. नेहरू की अनुपम सौगात है। नेहरू जी एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है। मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन
27 May 2021 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
पिछले कई दिनों से नीचे जा रहे कोरोना के ग्राफ में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिस तरह से राज्यों ने पाबंदी लगाई है, उसके बाद कोरोना के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना के बढ़े आंकड़े एक बार फिर खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 11 हजार 298 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3847 मरीजों ने इस दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 38 हो गई है।
27 May 2021 05:53AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



