रायपुर: विकास उपाध्याय ने कहा, आज जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है एवं भूपेश सरकार की योजनाएँ कारगर साबित हो रही हैं। जहाँ किसान से लेकर हर वर्ग अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार को जरूरत है कि वह खुद भी और भाजपा शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ सरकार के माॅडल को लागू करने रूचि दिखाए। उन्होंने कहा, देश की जनता आज नेता को देखकर नहीं बल्कि उसके काम को देखकर पसंद करती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि देश के अन्य राज्यों में एक स्टार के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने असम सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के जीत का दावा किया।
21 Feb 2021 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की आसमान छूती कीमतों से देश का मध्यम और निम्न वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण लोगों को वाहन छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं है और रोजमर्रा की चीजों के साथ पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो हफ्ते से लगातार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हो रही है, दो महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में 175 रूपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है जबकि 18 दिनों में 12 बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है। कोरोना के चलते पहले ही आर्थिक बदहाली झेल रहे परिवारों के लिए यह किसी बज्रपात से कम नहीं है लेकिन केन्द्र सरकार टैक्स कम करने का बोझ राज्यों पर डालकर तमाशा देख रही है।
21 Feb 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला जेल में 15 फरवरी को हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी के सहारे आत्महत्या मामले में दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया है। दोपहर के वक्त हुई इस घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। इस बीच जेल प्रबन्धन पर लापरवाही का भी आरोप लगा क्योंकि दोपहर में इस प्रकार की घटना होना व किसी को जानकारी तक न होना जांच का विषय था, जिसके बाद कलेक्टर रमेश शर्मा ने दंडाधिकारी जांच का आदेश देते हुए एसडीएम विनय सोनी को मामले की जांच का जिम्मा भी सौंपा। जांच के बाद निलंबन कार्रवाई की गई है। विचाराधीन कैदी की मौत मामले में दो प्रहरी निलंबित
21 Feb 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर पश्चिम से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने आज राजधानी में पेट्रोल की लगातार बाद रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय का प्रदर्शन देख राजधानी की जनता भी हैरान रह गई। दरअसल विकास उपाध्या य पेट्रोल पंप में खड़े होकर आरती उतरने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी में पेट्रोल फूल करवाने वालों लोगों की आरती उतारी।
21 Feb 2021 12:34PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : अवैध कोयला खनन व तस्करी मामले की जांच में जुटी सीबीआइ ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे व युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी को नोटिस जारी किया है। रविवार दोपहर सीबीआइ के अधिकारी कालीघाट इलाके में स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास शांतिनिकेतन पर पहुंचे हैं।
21 Feb 2021 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








