Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : केन्द्र सरकार की गलती की सजा महिलाएं भुगत रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि महंगाई नियंत्रण में करने में असफल मोदी सरकार को महिलाओं से माफी मांगे एवं तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिये। केन्द्र की भाजपा सरकार में महंगाई कम करने की क्षमता नहीं। पहले से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में दाम में आग लगी है, ऊपर से केंद्र सरकार रोज-रोज कीमतें बढ़ा-बढ़ाकर इस आग में पेट्रोल, डीजल छिड़क रही है। महंगाई से महिलाएं त्रस्त है और अब प्याज 60-70 रूपये प्रति किलो, खाद्य तेल 200 रुपये लीटर से पार हो गया है। दाल, बेसन जैसे अनगिनत आवश्यक वस्तुओं के बढ़ती दामों ने महिलाओं के घर का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। घर के रसोई गैस से लेकर दाल, बेसन, फल्ली तेल इत्यादि गायब।

22 Feb 2021 02:54PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी हेलीकाप्टर में वेडिंग फोटोशूट करने वाली घटना का उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिये लिखत शिकायत की है और कहा है कि लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसी सरकारी हेलीकाप्टर में प्रदेश का दौरा किया जाता है, जिसकी सुरक्षा में सेंध मारकर अज्ञात लोगो द्वारा वेंडिंग फोटोशूट कराया गया जो कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा में बड़ी चूक है। विकास तिवारी ने कहा कि इस गहरी साजिश की उच्च स्तरीय जांच करवायी जाये एवं दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। सरकारी हेलीकाप्टर की सूक्ष्म जांच भी करवायी जाये कि कही उसमें किसी प्रकार का माइक्रोचीप, सेंसर, वाइस रिकार्डर या किसी प्रकार की विस्फोटक वस्तु (आरडीएक्स) रखा तो नही गया है।

22 Feb 2021 02:54PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों को मेट्रो सेवा समेत रेलवे की नई सौगत दी। सोमवार को हुगली जिले के शाहगंज से नोआपाड़ा से लेकर दक्षिणेश्वर तक मेट्रो सेवा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी कलाईकुंडा से झाड़ग्राम के बीच तीसरी लाइन, अजिमगंज और खड़ागागढ़ शाखा के बीच दूसरी लाइन, हावड़ा-बर्द्धमान कट लाइन, डानकुनी और बरूईपाड़ा के बीच चौथी लाइन और हावड़ा-बर्द्धमान मेन लाइन में रसूलपुर व मगरा के बीच तृतीय लाइन का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं, कर्मचारियों और श्रमिकों को काफी लाभ होगा और कम समय में यात्रा तय कर पाएंगे।

22 Feb 2021 02:26PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाट परिसर पण्डरी रायपुर में आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन हुआ। गांधी शिल्प बाजार का आयोजन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से किया गया था। जिसका समापन सादे समारोह में बड़े ही सादगी पूर्वक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। गांधी शिल्प बाजार 10 दिनों तक राजधानी वासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर सभी शिल्पकारों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित इस 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया था।

22 Feb 2021 12:22PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आगामी 08 मार्च को राज्य स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलन में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर आगामी 28 फरवरी तक जमा करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद मिली प्रविष्टियांे पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सम्मान 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा, जो साहित्य, शिक्षा, लोककला एवं संस्कृति, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए किए गए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन-स्तर में सुधार हुआ हो।

22 Feb 2021 11:46AM,
by: Thaneshwar sahu