रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 14 जनवरी 2021 तक 73 लाख 56 हजार 305 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 17 लाख 77 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 24 लाख 55 हजार 727 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 20 लाख 86 हजार 352 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
14 Jan 2021 05:22PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिए गए अपने बेतुके बयान के कारण अब घिर गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को उनके बेतुके बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। उनसे अनुरोध किया किया गया है कि वे 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें और कारण बताएं और नाबालिग लड़कियों और कानून के खिलाफ इस तरह के भेदभावपूर्ण बयान देने के अपने इरादे को उचित ठहराए।
14 Jan 2021 04:43PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राज्य के बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से आज शाम प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव सहित संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दी है। राज्य में बर्ड-फ्लू का यह पहला मामला है जो बालोद जिले में मिला है। बालोद : राज्य में बर्ड-फ्लू का पहला मामला, अलर्ट जारी..
14 Jan 2021 03:09PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर; छत्तीसगढ़ राज्य में यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा विषय पर पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल समीक्षा बैठक दिनांक 13 जनवरी 2021 को आर.के.विज, विशेष पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता, दीपांशु काबरा, अपर परिवहन आयुक्त एवं संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), जिलो के पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में संजय शर्मा, एआईजी (ट्रॉफिक) द्वारा छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटनाओं के वार्षिक आकडे़, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्रवर्तन कार्यवाही, दिनांक 18 जनवरी 2021 से प्रारंभ होने वाली सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित “स्वंय सेवी संस्था“ के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम, ड्रायविंग लायसेंस निलंबन सहित अन्य विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में उपस्थित अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने ओव्हरलोडिंग पर परिवहन, पुलिस व अन्य विभागों से आपसी समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ड्राईविंग लायसेंस निलंबन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये। आर.के.विज, विशेष पुलिस महानिदेशक पु.मु. ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के लिए “स्वंय सेवी संस्थान“ के चयन, गंभीर सड़क दुर्घटना का संयुक्त निरीक्षण, सड़क में बेतरतीब खड़े वाहनों से होने वाले दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट/ग्रे स्पॉट में सुधारात्मक उपाय हेतु संबंधित विभागो से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये। ग्रे/ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए संबधित विभाग द्वारा सकारात्मक पहल नही होने पर राज्य/केन्द्र शासन को पत्र लेख करने निर्देशित किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक, चलाई जाएगी जागरूकता अभियान
14 Jan 2021 02:22PM,by: Thaneshwar sahu
कल से आपको अपने मोबाइल पर अमिताभ बच्चन की आवाज नहीं सुनाई देगी। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की आवाज में शुक्रवार से मोबाइल पर कॉलर ट्यून बदल जाएगी। कल से वैक्सीनेशन पर आधारित कॉलर ट्यून होगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए और उन्हें सावधान करने के मकसद से लगाए गए अमिताभ बच्चन के कॉलर ट्यून को हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट। में एक जनहित याचिका दायर की गई थी।
14 Jan 2021 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :एनएसयूआई द्वारा 5 जनवरी से चलाए जा रहे मुहिम एक रुपए, एक पैली देकर बढ़ाएं किसानों का मान का अंतिम कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर एकत्रित किए गए धान को दिल्ली रवाना किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद रहेंगे।
14 Jan 2021 11:08AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









