रायपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर यूथ प्रोग्राम के फेस-2 के लिए छत्तीसगढ़ के 9 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें सर्वाधिक महासमुंद जिले के एक ही स्कूल शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा, विकासखंड-बागबाहरा के 7 छात्र चयनित हुए हैं। शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर और शासकीय स्कूल बेमेतरा के एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने चयनित विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्याथर््िायों और शिक्षकों से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का आव्हान किया है।
13 Jan 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी :राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के द्वारा आज गंगरेल स्थित रविशंकर सागर जलाशय में आपातकालीन आपदा प्रबंधन के अंतर्गत पानी में डूबते हुए बचाने, उसका प्राथमिक उपचार करने तथा आपदा राहत के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का प्रदर्शन वॉटर स्पोर्ट्स जोन में कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य, एसपी बी.पी. राजभानू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
13 Jan 2021 02:28AM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा : पूरे प्रदेश मेंकबीरधाम जिला खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर किसानों से शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के मामले लगातार टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए है। जिले में धान खरीदी के शुरूआत से लेकर अब तक 88 प्रतिशत किसानो ंसे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर लिया गया है। कबीरधाम जिले में धान उपार्जन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के कुल 1 लाख 385 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 8 हजार 764 हेक्टेयर है। धान खरीदी से शुरूआत से लेकर अब तक (11 जनवरी की स्थिति में) जिले के 88 हजार 690 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3267940 किं्वटल धान बेच लिया है। इस लिहाज से जिले मे अब तक पंजीकृत रकबा में से 88 हजार हेक्टयर का धान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कर लिया गया है। किसानों के द्वारा विक्रय किए गए धान का कुल मूल्य 614 करोड़ रूपए है। प्रदेश में किसानों के पंजीकृत रकबे में से सर्वाधिक रकबा प्रतिशत का धान का क्रय कर कबीरधाम प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के पंजीकृत किसान भाई, धान खरीदी के मामले में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आए। जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।
13 Jan 2021 02:27AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : समाचार पत्रों में फिर से टीका लगने के बाद तीन बच्चों की तबियत बिगड़ी का समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस सिंह ने बताया हैं कि बेबी आफ पिन्की पिता-मंगलसाय, उम्र-2 माह, निवासी-रूनियॉडीह, झगरिया पारा, को 01 दिसम्बर 2020 को पेन्टावेलेण्ट, ओ0पी0व्ही0, आई.पी.व्ही. एवं रोटावायरस का पहला टीका लगाया गया उसके बाद बच्चा स्वस्थ्य था। टीकाकरण के 22 दिन के बाद 22 दिसम्बर 2020 को बच्चे को ज्यादा रोने एवं हाथपॉव में अकड़न होने से जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में भर्ती कराया गया। बच्चे को दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) था। बच्चे को झटके भी आ रहे थे। सात दिन भर्ती रहने के उपरान्त स्वस्थ्य होने पर 29 दिसम्बर 2020 को बच्चे को डिस्चार्ज किया गया। उसके बाद बच्चा पुरी तरह घर पर स्वस्थ्य था। पाँच दिन बाद बच्चा को पुनः झटके आने पर जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में उपचार के लिए लाया गया परंतु उसी दिन बच्चे के परिजनों के कहने पर अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
13 Jan 2021 02:22AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: आज ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित समीक्षा बैठक से प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए अपनी बात शुरू की, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्वयं में उतार कर हमें समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। टी एस सिंहदेव ने कहा कि हम कोई योजना या नीति बनाते हैं तो हमारा लक्ष्य यह निर्धारित होना चाहिये कि इस योजना से आम जनों की जीवनशैली में क्या परिवर्तन आयेगा, किसी भी योजना तभी सफल मानना चाहिये जब उस योजना से आम लोगों को आर्थिक लाभ मिले। इस कार्य में सभी अधिकारियों को पहल करनी होगी और ज़मीनी स्तर पर हो रहे कार्यों से सीखकर अपने सुझाव हम तक पहुँचाने चाहिए।
12 Jan 2021 05:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए टीकों की पहली खेप जल्द पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल और आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये टीके आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित हैं।
12 Jan 2021 05:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुंचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।
12 Jan 2021 05:30PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






