Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत राजनांदगांव जिले में सर्वसुविधायुक्त मोबाईल मेडिकल यूनिट गरीब बस्तियों में निवास करने वाले जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह मोबाईल मेडिकल यूनिट शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों में जाकर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। जिसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स की टीम मौजूद है। झुग्गी बस्तियों में निवास करने वाले नागरिकों को नि:शुल्क परामर्श, इलाज, दवाईयां एवं पैथोलॉजी लैब की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में 10 हजार 815 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान भी मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा सेवाएं दी गई।

22 Dec 2020 05:39AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जगदलपुर : अनेक आदिम संस्कृतियों को अपने आंचल में समेटे बस्तर को जल्द ही बादल की सौगात मिलेगी, जिससे बस्तरिया कला और संस्कृति की फुहार बरसेगी। हल्बी, गोंडी, भतरी जैसी आदिम संस्कृति से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए आसना में बस्तर कला, नृत्य और भाषा अकादमी की स्थापना की जा रही है। बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यहां की संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उठाए गए कदमों के तहत इस अकादमी के स्थापना की घोषणा के साथ ही बस्तर जिला प्रशासन ने भी इस पर तेजी से काम करना शुरु कर दिया और अब नए साल की पहली तिमाही में ही इस अकादमी को संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी गति के साथ कार्य किया जा रहा है।

22 Dec 2020 05:39AM,
by: Thaneshwar sahu