रायपुर : आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व एवं जोन नगर निवेष उपअभियंता सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में जोन 5 के तहत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के तहत भाठागांव में स्कूल के समीप शासकीय भूमि पर कब्जा जमाकर सार्वजनिक मार्ग को दबाकर अवैध अतिक्रमण करने वाले फैक्टरी संचालक पर कार्यवाही करते हुए स्थल पर लगभग 600 वर्गफीट क्षेत्र शासकीय भूमि को थ्रीडी व मजदूरों की सहायता से अवैध अतिक्रमण को तोडकर हटाया गया एवं सार्वजनिक मार्ग को कब्जे से मुक्त करवाते हुए लोगो के आवागमन हेतु खोला गया। इस प्रकार शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गई एवं प्राप्त जनषिकायतो का त्वरित निदान किया गया ।
23 Dec 2020 11:52AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
23 Dec 2020 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
बेंगलुरू : कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते भारत पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इसे लेकर कर्नाटक सरकार भी सतर्क हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज रात से होगी, जो कि 2 जनवरी तक रहेगा। इससे पहले, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार के मद्देनजर महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
23 Dec 2020 10:19AM,by: Thaneshwar sahu
पूर्व सीएम रमन सिंह ने मानव तस्करी का मामला उठाया। इसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी। रमन सिंह ने पूछा कि इसको लेकर स्टेट कमेटी ने क्या-क्या निर्णय लिया? क्या इसके लिए किसी अधिकारी की नियुक्ति की गई? सवाल के दौरान रमन सिंह ने गृहमंत्री पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।
23 Dec 2020 07:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल में गांजा तस्करी का मामला उठा है। विधानसभा के आज तीसरे दिन कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने सदन में गांजा तस्करी के मामले को लेकर कहा कि तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कहा कि जल्द ही अफसरों की बैठक में चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है। इस दौरान गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि दूसरे राज्यों से गांजा आता है। इस पर निगरानी बढ़ाकर रोक लगाई जाएगी।
23 Dec 2020 07:56AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज जांजगीर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की। सुनवाई में 21 प्रकरण रखे गये थे। जिसमें एक प्रकरण सुनवाई के पूर्व रजामंदी होने के कारण नस्तिबद्ध किया गया। इसी प्रकार 8 प्रकरणों को भी रजामंदी एवं सुनवाई योग्य नही होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया। डाॅ.श्रीमती नायक ने महिलाओं को समझार्दस देते हुए कहा कि घरेलू, अपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान एवं आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। सुखद गृहस्थ के लिए आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण : किरणमई नायक
23 Dec 2020 06:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नोवेल कोरोना वायरस के नए वेरिएन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से यू.के. (यूनाइटेड किंगडम) से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि यूनाईटेड किंगडम से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराए गए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाए। इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारेंटाइन, कोविड केयर सेन्टर या अस्पताल में रखा जाए। जारी निर्देश में फ्लाईट में पॉजीटिव यात्री के कान्टेक्ट हेतु निर्धारित एसओपी अनुसार कार्रवाई करने कहा गया है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी अनुसार स्वयं को 14 दिवस होम आईसोलेशन में रहने की सलाह देने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रतिदिन पालन और फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यू.के. से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी
23 Dec 2020 06:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की 23 दिसम्बर 2020 को आयोजित होने वाली सामान्य बैठक के समय में बदलाव किया गया है। पहले इस बैठक का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित कर दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू सामान्य बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के एजेंडे में आयोग में प्राप्त शिकायतों, जाति सम्बंधी प्रकरणों की जन सुनवाई पश्चात अनुशंसा विषयक चर्चा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय को चर्चा में शामिल किया जाएगा।
23 Dec 2020 06:33AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









