महासमुंद : तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही की गई है। इनके पास से लगभग 49 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ। मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना की कार्यवाही की गयी। की गई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सर्वश्री देवेंद्र नेताम और सूरज बछोर मौजूद थे।
20 Dec 2020 04:41AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1368 नए मामले सामने आए हैं वही 7 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
19 Dec 2020 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं। अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगियां हुईं बर्बाद : राहुल गांधी
19 Dec 2020 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
19 Dec 2020 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
जशपुर नगर : कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में आईसीपीएस,श्रम विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा जशपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबा में बाल श्रमिक अपशिष्ट संग्राहक बालकों का जांच किया गया। जिसमें से ट्रैक्टर में काम करते हुए दो बालक पाए गए। दस्तावेज सत्यापन कराने पर वे 18 वर्ष अधिक आयु के पाए गए।
19 Dec 2020 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य सरकार एनएमडीसी और केन्द्र सरकार के साथ लगातार इस संबंध में प्रयास कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से बस्तर सहित प्रदेश के वन क्षेत्रों में लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन के लिए उद्योगों की छोटी-छोटी यूनिटें लगाने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ’छत्तीसगढ़ के नवा बिहान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
19 Dec 2020 02:20PM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला द्वारा कथित करोड़ों रुपए के हुए घोटाले के सिलसिले में की है। ईडी ने गत 19 अक्टूबर को डॉ. अब्दुल्ला से इस बाबत पूछताछ भी की थी जिसके उपरांत प्रदेश में इसको लेकर काफी राजनीति गर्मा गई थी।नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को बदले की कार्रवाई करार दिया था। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की संपत्ति जब्त की
19 Dec 2020 01:48PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास सचिव विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर के बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के कमीशनखोर नेता गण मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की माँ देवी कौशल्या के जन्म स्थली पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म और राम भक्तों का घोर अपमान कर रही है भगवान राम के नाम से चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता हिंदू धर्म और सनातन धर्म को अपनी जागीरदारी समझने लगे हैं और अहंकार में उलजुलूल बयान बाजी कर हिंदू धर्म का खुला अपमान कर रहे हैं। हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे है भाजपा नेता : विकास तिवारी
19 Dec 2020 11:30AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








