कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व v विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में लौटूंगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।
01 Dec 2020 09:47AM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 22 हजार रन पूरा कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब तीसरे वनडे में कोहली के सामने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से वनडे के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर नजर रहेगी। महज 23 रन बनाते ही कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
01 Dec 2020 09:03AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: 1 दिसंबर यानि आज से कई शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से चलने वाली कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके साथ ही भारतीय रेल ने 14 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को लोगों की डिमांड को देखते हुए आगे भी चलाने का फैसला किया गया है। राजधानी, शताब्दी ट्रेन का बदला टाइम टेबल, जाने नई समय सारणी..
01 Dec 2020 08:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें नये दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो भी उपस्थित थे। राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव जैन ने की सौजन्य भेंट
01 Dec 2020 08:03AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोविड-19 के बढ़े प्रकोप को देखते हुए संक्रमण को फैलने से रोकने के मद्दनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 दिसंबर, मंगलवार से देश के कई राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके तहत लगाई गई पाबंदियां महीने के अंत यानि 31 दिसंबर तक जारी रहेंगी। इसके लिए राज्यों को विभिन्न गतिविधियों के तहत SOPs लागू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने बयान में बताया, 'इन गाइडलाइंस का फोकस कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर है।'
01 Dec 2020 07:05AM,by: Thaneshwar sahu
पीएनबी (पंजाब नेशनल बैक) से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार, एक दिसंबर से बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। अब रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित नकद निकासी की व्यवस्था होगी। नियम के तहत बैंक के एटीएम में 10 हजार रपये से अधिक की राशि निकालने पर ओटीपी की आवश्यकता होगी।
01 Dec 2020 05:39AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









