Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

भारतीय रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों को लेकर उम्मीदवारों की असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गयी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कल, मंगलवार, 1 दिसंबर को नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (आरआरबी एनटीपीसी), आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) और मिनिस्ट्रियल एण्ड आईसोलेटेड कटेगरीज (आरआरबी एमआई) के पहले चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) की तिथियों की घोषणा की है। समाचार एजेंजी वार्ता की खबर के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इन लंबित परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी दी।

02 Dec 2020 07:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

खाद्य विभाग ने 9 जिलों में नए खाद्य अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए है।राजधानी रायपुर के नये खाद्य अधिकारी तरुण राठौर बनाये गये है।वर्तमान में पदस्थ खाद्य अधिकारी अनुराग सिंह भदौरिया को संचालनालय संलग्न किया गया है। रायपुर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी को महासमुंद खाद्य अधिकारी बनाया गया है।खाद्य अधिकारियों की पदस्थापना में। वरिष्ठता के मामले को उच्च न्यायलय ले जाने राजेश जायसवाल को बेमेतरा जिले का खाद्य अधिकारी बनाया गया है।एक पोर्टल में विभाग के ट्रांसफर के गोपनीय दस्तावेज़ के प्रकाशन को लेकर जायसवाल ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। बेमेतरा के खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा -कोंडागांव, महासमुंद खाद्य अधिकारी अजय यादव- बस्तर,जितेंद्र सिंह को कोरबा, विजय किरण-सूरजपुर, विष्णु नारायण शुक्ला -कोरिया और शंकरप्रसाद सूर्यवंशी को नारायणपुर खाद्य अधिकारी बनाया गया है।

02 Dec 2020 06:04AM,
by: Thaneshwar sahu