कोण्डागांव :आज विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने जिला मुख्यालय में बनाए गए 100 बिस्तरों वाले अस्थाई कोविड केयर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा लगातार कोरोना से बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं इस कोविड केयर सेंटर को सर्व सुविधाओं से युक्त किया गया है ताकि लोगों को बेहतर ईलाज प्राप्त हो सके एवं जिला अस्पताल पर अत्यधिक भार को कम कर लोगों को विकल्प प्रदान किया जा सके।
28 Apr 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब बेकाबू हो चुकी है। हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई देश एक बाद एक भारत से आने वाले विमान को रोकने लगे हैं। प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश शामिल हैं। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की उड़ानों पर अब तक बैन नहीं लगाया है। आइए जानते हैं किन-किन देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है और अभी किन-किन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है यानि उन्होंने कोई बैन नहीं लगाया है।
28 Apr 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से प्रस्तुत इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।न्याय विभाग, कानून और न्याय विभाग से जारी उपरोक्त प्रभाव की अधिसूचना में कहा कि न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता ने 31 मार्च की दोपहर से संविधान के अनुच्छेद 217 के प्रावधान (1) के खंड (1) के प्रावधान के अनुसार न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यालय से अपना इस्तीफा दे दिया है।
28 Apr 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता लाने तथा इसे लेकर सकारात्मक जनमत तैयार करने के उद्देश्य से आज सुबह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा अनौपचारिक साक्षात्कार में दिए गए वक्तव्यों के वीडियो फुटेज दिखाया गया, जिसमें जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई रणनीति व इसे लेकर किए जा रहे क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। साथ ही आमजनता में कोरोना को लेकर फैली भ्रांतियां एवं अफवाहों तथा वास्तविकता के बारे में वीडियो फुटेज में बताया गया।
28 Apr 2021 12:25PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





