'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, धीरज खंडेलवाल द्वारा पूर्व में दी गयी जानकारी के अनुसार ही संस्थान ने पूरे देश में फैली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजन पर फैसला ले लिया है। आईसीएआई ने आज, 27 अप्रैल 2021 को एक महत्वपूर्ण जारी करते हुए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। संस्थान के नोटिस के अनुसार, "वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण स्टूडेंट्स के वेलफेयर और उनकी कठिनाईयों को कम करने के लिए 21 मई से शुरू होने वाली सीए फाइनल और 22 मई से शुरू होने वाली सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित किया जाता है।"
27 Apr 2021 03:24PM,by: Thaneshwar sahu
भारत में कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को भारत से आवाजाही पर रोक लगा दी है। देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की ओर से महामारी के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत आगामी 15 मई तक भारत से कोई उड़ान ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएगी। इससे पहले थाइलैंड, सिंगापुर, बांग्लादेश और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने भी भारत से होने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत से ऑस्ट्रेलिया वापसी के लिए करीब 9 हजार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने विदेश मंत्रालय में रजिस्टर कराया था।
27 Apr 2021 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी ने सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान से वर्चुअल माध्यम से जिलों की कोरोना समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिलों में कोरोना संक्रमण की जाँच, पॉजिटिविटी दर और कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने सभी जिलों में चिकित्सा उपकरणों और 5 व 10 लीटर ऑक्सीजन कॉनसन्ट्रेटर की विषय में संवाद कर उपयोग में लिए जा रहे उपकरणों की जानकारी ली, इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे पॉजिटिव मरीजों की जानकारी लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं में बेहतर प्रबंधन बनाकर मरीजों की ट्रेसिंग जल्द से जल्द करना आवश्यक है, ज्यादातर मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैं जिससे परिस्थिति कठिन हो जाती है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी ने सभी जिले के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
27 Apr 2021 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
मुझे याद आता है बचपन के वे दिन जब हम लोग शहडोल में रहा करते थे। गर्मी और दीवाली की छुट्टी रायपुर में गुजरती। हमारे गए में पूजा पाठ का प्रचलन नहीं था लेकिन रायपुर आते तो ब्राह्मणपारा स्थित घर दोनों ओर हनुमान का मंदिर हुआ करता था(अभी भी है)।तब से हनुमान जी से परिचय हुआ था। घर मे बड़े चाचा ईश्वर भक्त थे, उनका एक घरेलू मंदिर था जिसमे शिव आराधना हुआ करती थी। यही पर एक रामायण रखी रहती थी। इस रामायण में कुछ चित्र शायद 5-6 रहे होंगे। उसमें एक चित्र था जिसमे सुरसा राक्षसनी के मुँह से हनुमान जी निकलते हुए द्रष्टिगोचर होते थे। पता चला था कि सीता के तलाश मे निकले हनुमान जी की परीक्षा लेने के लिए सुरसा अवरोध बनी थी। मोहल्ले के मंदिर के प्रति आस्था से ज्यादा मिलने वाले प्रसाद की चिंता रहती थी। आभार हनुमान जी का उन्होंने अपने मंदिर से कभी भी खाली हाथ वापस नही भेजा,प्रसाद मिलते रहा। कालेज के जमाने मे अनेक हनुमान भक्तों से संगत हुई जो सालभर पढ़ाई छोड़ सारे गतिविधियों में व्यस्त रहते थे लेकिन परीक्षा का मौसम आते ही मंगल शनि के दिन शाम की आरती में ये बंदे आंख बंद कर किसी वर की पूर्ति के लिए खड़े दिखते। इन्हें कभी भी हनुमान जी से शिकायत नही रही अगर परीक्षा में सप्लीमेंट्री आ गईं तो। बात आई गयी हो गयी। हनुमान जी के बारे में बहुत सी जानकारी एकत्रित होते रही। अंजनि और पवन के पुत्र से लेकर, सुग्रीव के मित्र से लेकर राम भक्त होने से सीता की खोज, लक्ष्मण के लिए संजीवनी की व्यवस्था के बाद, महाभारत काल मे भीम की परीक्षा से लेकर अर्जुन के रथ के पताका में अवलंबन तक जानने का कार्य पूर्ण हो चुका था। हनुमान चालीसा के अलावा सुंदर कांड में हनुमान जी का पाठन आज भी करोड़ो भारतीयों को विश्वास देता है कि संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा। अगर मैं गलत नही हूं तो रामायण का सुंदर कांड और हनुमान चालीसा हर उस भारतीय ने पढ़ा है जिसपर संकट आया हो। एक मिथक है या सच्चाई या प्रमाण जिसमे सदाकाल तक जीवित रहने और कल्कि के आगमन पर उसके स्वागत के लिए हनुमान जी साक्षात है। राम भक्त हनुमान जी
27 Apr 2021 12:19PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के दिन नतीजों के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। नतीजों के बाद प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का सर्टिफिकेट लेने जा सकता है।
27 Apr 2021 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजेन्द्र नगर थाना के डूमरतराई क्षेत्र स्थित हिमालयन हाइट्स के फ्लैट में युवक की लाश मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक का नाम अवधेश कुमार निगम (35वर्ष) है। जो कि कुछ दिनों से फ्लैट पर अकेले था। आज उसकी लाश मिली। मृतक की मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही हैं।
27 Apr 2021 10:52AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गुडियारी थाना क्षेत्र स्थित एंबुलेंस चालक की अपहरण की घटना की जानकारी लेने जब babuaa.com की टीम ने थाना प्रभारी रवि तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह घटना एक मात्र अफवाह है। ऐसा कोई भी मामला नही आया है, ना ही एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी एंबुलेंस द्वारा निजी पार्किंग स्थल को तोड़ा गया था। जिसे आपसी विवाद होने के बाद सुलह कर लिया गया हैं। ना कोई एफआईआर, ना कोई अपहरण, उड़ी अफवाह : थाना प्रभारी गुडियारी
27 Apr 2021 09:35AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






