Vikash Kumar

Generic placeholder image

इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों की लंबे समय से भारत पर बुरी निगाह है। रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक सुरक्षा एजेंसियों ने तीन खूंखार विदेशी आतंकी संगठनों पर दबिश देकर इनके कई नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। कश्मीर घाटी में जहां इस्लामिक स्टेट की 'जिहादियों भर्ती योजना' को नाकाम किया गया तो लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकवादियों को दबोचने के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ये आतंकी 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की फिराक में थे। वहीं, कोलकाता में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) के तीन दहशतगर्द दबोच लिए गए।

12 Jul 2021 01:44AM,
by: Vikash Kumar