CF मोटो ने भारत में BS6 इंजन के साथ 650 सीसी मोटरसाइकिल रेन्ज लॉन्च कर दी है जिसमें 650 NK, 650 एमटी और 650 GT शामिल हैं. CF मोटो 650 रेन्ज की भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 4.29 लाख है जो 650NK स्ट्रीट-फाइटर की कीमत है, वहीं 650 एमटी एंड्यूरो टूरर की कीमत रु 5.29 लाख है. अंत में CF मोटो 650 GT स्पोर्ट्स टूरर की एक्सशोरूम कीमत रु 5.59 लाख है. BS4 मॉडल के मुकाबले नई BS6 मोटरसाइकिल को बड़े कॉस्मैटिक बदलाव नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत में रु 30,000 इज़ाफा किया गया है, वहीं 650 GT की कीमत रु 10,000 बढ़ी है.
05 Jul 2021 08:17AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। आज 4 जुलाई को प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर एक प्रतिशत से नीचे 0.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में आज 23 हजार 479 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें से मात्र 229 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतें भी थम सी गई हैं। आज को-मॉर्बिडिटी से रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और गरियाबंद जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।
05 Jul 2021 07:40AM,by: Vikash Kumar
राजी और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फेम बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई चमचमाती कार की तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने हाल ही में एक नई रेंज रोवर कार खरीदी है। विक्की कौशल ने अपनी नई कार के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'वेलकम होम दोस्त।' विक्की कौशल की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
05 Jul 2021 06:30AM,by: Vikash Kumar
देशभर में जारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चिंताए बढ़ने लगी है। दरअसल एक्सपर्टों का कहना है कि तीसरी लहर से बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। साथ ही इस बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट ने तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया। इस बीच WHO, AIIMS सहित प्रतिष्ठित संस्थानों ने सतर्कता बरते जाने की बात बार-बार कही है।
04 Jul 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद के अंदर और बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति बनाई है. किसान संगठनों का जत्था मानसून सत्र के दौरान रोजाना संसद के नजदीक प्रदर्शन करेगा. इसके साथ ही किसान मोर्चा विपक्षी दलों को चिट्ठी लिखकर संसद में कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने की मांग भी करेगा. संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है.
04 Jul 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
जम्मू में पिछले दिनों हुए ड्रोन आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में भी ड्रोन्स पर बैन लगा दिया गया है। अब से किसी भी तरह के ड्रोन या अन्य अनमैन्ड एरियल वीकल्स रखना प्रतिबंधित होगा। प्रशासन ने कहा है जिनके पास भी ऐसे डिवाइसेज हैं, नजदीकी थाने में जमा करा दें। हालांकि कठुआ और राजौरी जिले में भी ऐसा ही बैन लगाया जा चुका है। ड्रोन आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में ड्रोन्स पर लगा बैन
04 Jul 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





