Vikash Kumar

Generic placeholder image

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी 6, 7, 8 जुलाई (तीन दिन) को रायपुर संभाग के प्रकरणों की 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू शास्त्री चैक राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई करेगी। जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी लगातार 3 दिनों तक रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई किया जायेगा राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

05 Jul 2021 10:52AM,
by: Vikash Kumar