मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 5 जुलाई को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वान्ह 11.30 बजे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं के खाते में राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपने निवास कार्यालय में ही दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित बैठक में ओबीसी गणना सहित संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग एवं राम वन गमन पथ की प्रगति के संबंध में समीक्षा करेंगे।
05 Jul 2021 03:31PM,by: Vikash Kumar
एथर ऐनर्जी ने पूर्वी भारत में अपने व्यापार को बढ़ाते हुए दिल्ली में एथर स्पेस ऐक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की है. एथर ऐनर्जी ऐक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट के अलावा बिक्री की समस्त जानकारी दी जाएगी. इस केंद्र में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की बिक्री दिल्ली-एनसीआर में की जाएगी और यह पहला केंद्र होगा जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची भी जाएंगी. कंपनी का इरादा है कि पूरे दिल्ली एनसीआर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची जाएं जिसके लिए एथर स्पेस नेटवर्क बढ़ाना होगा. दिल्ली में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की कीमत भी सबसे कम है जिसका कारण राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों पर देश में सबसे ज़्यादा सब्सिडी मिलना है. इस सब्सिडी के बाद दिल्ली में एथर 450 की एक्सशोरूम कीमत रु 1,13,416 है, वहीं एथर 450 एक्स की एक्सशोरूम कीमत रु 1,32,426 तय की गई है.
05 Jul 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अक्टूबर में IPL के अगले सीजन यानी IPL 2022 के लिए अक्टूबर में 2 नई टीमों की घोषणा कर सकता है। पहले यह मई में होना था, पर लीग कोरोना की वजह से सस्पेंड होने के बाद इसे आगे बढ़ा दिया गया था। बोर्ड ने उस वक्त कहा था कि उनका पूरा ध्यान IPL 2021 को खत्म करने पर है। ऐसे में वे नई टीमों के लिए टेंडर नहीं निकालेंगे।
05 Jul 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की प्रौद्योगिकी कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई का अभिन्न अंग है। सौभाग्य से, सॉफ्टवेयर एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें संसाधनों की कोई कमी नहीं है। इसलिए हमने तकनीकी रूप से संभव होते ही अपने कोविड ट्रेसिंग और ट्रैकिंग ऐप को ओपन सोर्स बना दिया
05 Jul 2021 01:46PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







