Vikash Kumar

Generic placeholder image

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी सेंसेशनल फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। लाइगर फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी लेटेस्ट फोटो में हैवी बाइसेप और लॉन्ग हेयर फ्लॉन्ट कर खलबली मचा दी है। विजय देवरकोंडा का ये फोटोशूट इस वक्त हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस फोटोशूट में सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बुलेट के साथ बैठकर पोज देते दिख रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने ये फोटोशूट डब्बू रतनानी से करवाया है। विजय देवरकोंडा का ये लुक इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। विजय देवरकोंडा ने ये तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं।' विजय देवरकोंडा की ये फोटो आप यहां देख सकते हैं।

05 Jul 2021 01:02PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से गांव और ग्रामीणों के जीवन में एक नया बदलाव दिखाई देने लगा है। इन योजनाओं से ग्रामीणों और किसानों को संबल मिला है और ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज अपने निवास कार्यालय में, गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मजबूत और स्वावलंबी गांवों का सपना देखा था, उनका सपना आज छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा हैै। छत्तीसगढ़ के गांव आज स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

05 Jul 2021 01:02PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के रोटरी क्लबों का नेतृत्व प्रांतपाल के पद पर सुनील फाटक तथा महासचिव के दायित्व में अखिल मिश्र ने आगामी 1 वर्ष के लिए ग्रहण किया। भारतवर्ष की रोटरी के लिए यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि रोटरी सत्र 1 जुलाई 2021 से 30 जून 2022 के रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता भारत से ही शेखर मेहता हैं जिनके नेतृत्व में विश्व की संपूर्ण रोटरी कार्य करेगी। भारत सदस्यता के संदर्भ में विश्व में दूसरे स्थान पर है एवं आगामी सत्र में पहले पायदान पर पहुंचाने का संकल्प लेने वाले शेखर मेहता जी ने "ईच वन ब्रिंग वन" का दृष्टिकोण देकर सदस्यता अभिवृद्धि का लक्ष्य रखा है जिसके लिए तीनों राज्यों में 25 नए क्लबों का निर्माण किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रोटरी में जोड़ा जावेगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए पीड़ित मानवता की सेवा हेतु रोटरी द्वारा बड़े प्रोजेक्ट लगाने का तय किया गया है। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ के प्राथमिक सदस्य के रूप में तीनों राज्यों के सर्वोच्च पद पर आसीन होते हुए आप दोनों ने रोटरी के मूल वाक्य "स्वयं से परे सेवा" को ही सर्वोपरि रख सत्र के ध्येय वाक्य "सेवा से बदलें जीवन" " Serve to Change Lives" को यथार्थ में चरितार्थ करने का दृढ़ निश्चय करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य को प्राथमिकता बताया। राज्यसभा सांसद पूर्व प्रांतपाल विवेक तंखा, एस पी चतुर्वेदी, सुभाष साहू, शशि वरवंडकर, राकेश चतुर्वेदी, राकेश दवे, मेजर दीपक मेहता, रंजीत सिंग सैनी, शशांक रस्तोगी, सुबोध टोले, रमेश अग्रवाल, आर एस पुसरी, राज दुबे, दिलीप मोहंती, मनमोहन अग्रवाल, आदित्य झा, राजनाथ टंडन, अरुण सक्सेना, अभिषेक सरावगी, राहुल जैन, सौरभ सोनी, रोहित जैन, अजय गोयल, नीलम शारदा, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सुनील फाटक प्रांतपाल एवं अखिल मिश्र महासचिव

05 Jul 2021 12:05PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सहकारी समितियों में जिस रेट पर रासायनिक खाद जैसे-यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फास्फेट, एनपीके इत्यादि का विक्रय किया जाता है, उसी रेट पर निजी दुकानदारों को भी रासायनिक खाद का विक्रय करना होगा। रासायनिक खाद बेचने वाले निजी दुकानदारों को अपने दुकान में उपलब्ध रासायनिक खाद और उसका मूल्य सूची प्रतिदिन प्रदर्शित करना होगा तथा भुगतान पीओएस मशीन के माध्यम से ही प्राप्त करना होगा। निजी दुकानदारों द्वारा अधिक रेट में रासायनिक खाद का विक्रय करने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक को आवश्यक निर्देश दिये हैं। अधिक रेट में खाद विक्रय की शिकायत उप संचालक कृषि कार्यालय के दूरभाष नंबर 07868-241661 पर किया जा सकता है।

05 Jul 2021 12:01PM,
by: Vikash Kumar