कोरोना काल की दूसरी लहर में संक्रमण दर में आई गिरावट के चलते महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में शालाओं को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरी सावधानी और कोई गाइडलाइन के पालन की जिम्मेदारी भी महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने ली है। शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव ने छत्तीसगढ शासन से मांग की है कि 15 जुलाई से प्रदेश में पढ़ाई ऑफलाइन हो साथ ही संक्रमण रोकने के लिए शालाओं की भौगोलिक स्थिति के आधार पर कलस्टर बनाकर डॉक्टर्स नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि किसी भी संक्रमण को रोका जा सके। इस संबंध में शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेगा।
28 Jun 2021 02:44PM,by: Vikash Kumar
शराबबंदी को लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमर जीत भगत पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच सोमवार को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संस्कृति मंत्री की तुलना मेंढक से कर डाली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मंत्री जी को सुनाई नहीं देता! बरसाती मेंढक और प्रदेश के मंत्री में यही समानता है कि ये केवल चुनाव के समय में ही टर्र-टर्र करते हैं। जब काम की बात हो इन्हें सुनाई नहीं देता? ऐसा ही हाल यहां के सभी मंत्रियों का है, जो केवल चुनाव के समय ही बड़ी-बड़ी हांकते हैं।’
28 Jun 2021 02:19PM,by: Vikash Kumar
सोशल मीडिया के बेजा इस्तेमाल और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए आईटी मामलों की संसदीय समिति ने फेसबुक और गूगल को समन जारी किया है। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को मंगलवार को पैनल के समक्ष पेश होने को कहा गया है ताकि इन मुद्दों पर चर्चा की जा सके। इन दोनों दिग्गज टेक कंपनियों को नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर के अधिकारियों से बातचीत के 10 दिन बाद समन जारी किया गया है। इस मीटिंग के दौरान यूजर्स की ओर से प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाने वाली सामग्री और भारत में लागू कानूनों को लागू करने को लेकर बात की जाएगी। इससे पहले ट्विटर की टीम ने संसदीय समिति से कहा था कि वह अपनी नीतियों का ही पालन करता है।
28 Jun 2021 02:02PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके खाते में कई सारी फिल्में हैं। इनमें कइयों की शूटिंग बीच में अटकी है तो कुछ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि तापसी ने एक और यूनीक कॉन्सेप्ट वाली फिल्म साइन की है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में दर्शकों के सामने एलियंस की कहानी परोसी जाएगी।
28 Jun 2021 02:02PM,by: Vikash Kumar
COVID-19 के मामले सामने आने के कारण बीच में ही स्थगित किए गए आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल सोमवार को जारी हो सकता है. लीग के बचे हुए मैच यूएई में कराए जा सकते हैं. चेक रिपब्लिक ने 7वीं बार यूरो-2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने राउंड-16 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 2-0 से हराया. भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. दिग्गज अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है.
28 Jun 2021 01:34PM,by: Vikash Kumar
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के अंदर शनिवार रात हुए दो धमाकों की जांच एनआईए कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आतंकियों की तलाश में कई जगह छापेमारी भी की गई. हालांकि, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नहीं आई है.एयरफोर्स स्टेशन के अंदर हुए धमाकों में आतंकियों ने 'इम्पैक्ट IED' का इस्तेमाल किया था. इम्पैक्ट IED यानी, ऐसा विस्फोटक जो जमीन या सतह पर आते ही फट जाता है. हालांकि, अभी भी फोरेंसिक लैब में सैम्पल की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने में 48 घंटे तक का वक्त लग सकता है. उसके बाद ही दावे के साथ बताया जा सकता है
28 Jun 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य के जिन आठ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है, वहां कर्फ्यू में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ढील दी गई है। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। रात नौ बजे के बाद शराब की दुकानें, रेस्त्रां और अन्य दुकानें बंद रहेंगी। आदेश एक से सात जुलाई तक लागू रहेगा।
28 Jun 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
चेक रिपब्लिक ने यूरो-2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और वह ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन गई है. टीम ने राउंड-16 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 2-0 से हराया. हालांकि नीदरलैंड्स को 55 मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसका चेक रिपब्लिक को फायदा मिला. टीम अब क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगी. डेनमार्क ने वेल्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी. चेक रिपब्लिक की टीम 10वीं बार टूर्नामेंट में खेल रही है. इसमें से टीम 7 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है.
28 Jun 2021 01:11PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





