सोशल मीडिया साइट Twitter ने फिर से बखेड़ा कर दिया है। इस बार उसने देश के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है। दोनों को अलग-अलग देश दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
28 Jun 2021 12:22PM,by: Vikash Kumar
भारत में इस साल आयोजित किए जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। सोमवार को बीसीसीआई अधिकारियों की ओर से की गई बैठक में टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत की बजाए यूएई में कराने का फैसला किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की टी20 विश्व कप की मेजबानी यूएई में कराई जाएगी और इसको लेकर जल्द ही आईसीसी को आधिकारिक रूप से पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा।
28 Jun 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में कोरोना के घट रहे मामलों को देखते हुए सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, पार्क और स्वीमिंग पूल को अब खोलने की अनुमति दे दी गई है। आदेश के मुताबिक रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के मुताबिक जिले में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, पार्क (उद्यान) थीम पार्क, वाटर पार्क, स्टेडियम/ स्पोर्टस काम्पलेक्स, स्वीमिंग पूल सामूहिक स्थल जैसे जंगल सफारी, तेलीबांधा, बूढ़ा तालाब, पुरखौती मुक्तांगन संचालन की अनुमति निम्न शर्तों के अनुसार दी गई है।
28 Jun 2021 10:36AM,by: Vikash Kumar
टीवी दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के मंच पर अगले हफ्ते 'मानसून स्पेशल' एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। इस एपिसोड में बहुत कुछ खास होने वाला है। सीजन के तमाम कंटेस्टेंट्स मानसून के गानों पर कमाल की परफॉर्मेंस देंगे। साथ ही शो में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा स्पेशल गेस्ट बनकर शिरकत करेंगे। इसी दौरान शो की सबसे प्यारी जोड़ी 'अरुदीप' के पवनदीप राजन सबके सामने मंच पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आने वाले हैं।
28 Jun 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
कप्तान मिताली राज ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा. इसके बाद भी टीम को 8 विकेट से बड़ी हार मिली. भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 201 रन ही बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम ने लक्ष्य को 34.5 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया. इस तरह से टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की ओर से नैट स्किवेर 74 और टैमी ब्यूमोंट 87 रन बनाकर नाबाद रहीं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 119 रन की नाबाद साझेदारी की.
28 Jun 2021 09:16AM,by: Vikash Kumar
टीवी एक्टर संजय गगनानी एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी का किरदार निभाते हैं। पृथ्वी दुनिया के सबसे चालाक लोगों में से एक है। पृथ्वी अपना काम निकालने के लिए चुटकियों में लोगों को धोखा दे देता है। पृथ्वी कई बार लूथरा हाउस के लोगों को धोखा दे चुका है। वह बात अलग है कि इस बार पृथ्वी यानी संजय गगनानी असल जिंदगी में धोखेबाजी का शिकार हो गए हैं। खबरों की मानें तो संजय गगनानी ने ऑनलाइन शराब खरीदने की कोशिश की थी। शराब खरीदने के चक्कर में संजय गगनानी के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है। इस बात का खुलासा खुद संजय गगनानी ने किया है।
27 Jun 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









