सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने मूल अधिसूचना संख्या एस.ओ. 2119 (ई) दिनांक 26.06.2020 में 2347 (ई) दिनांक 16.06.2021 के जरिए एक संशोधन जारी किया है। इस के तहत अब ईएम भाग-II और यूएएम की वैधता को 31.03.2021 से बढ़ाकर 31.12.2021 कर दिया गया है। इससे ईएम पार्ट-II और यूएएम के धारकों को एमएसएमई के प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के ऋण लाभों सहित विभिन्न मौजूदा योजनाओं और प्रोत्साहनों के प्रावधानों का लाभ उठाने में सुविधा होगी।
18 Jun 2021 04:04AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने आज केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की, जिससे केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम, 1995 के प्रावधानों के अनुसार टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री से संबंधित नागरिकों की आपत्तियों/शिकायतों के निवारण के लिए एक वैधानिक व्यवस्था करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केबल टेलीविजन नेटवर्क के नियमों में हुआ संशोधन
18 Jun 2021 03:46AM,by: Vikash Kumar
बिहार में दलित नेता स्व. रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोजपा उनके पुत्र चिराग पासवान के हाथ से फिसल गई। पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस को पटना में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद चिराग पासवान ने कार्यकारिणी की बैठक को अवैधानिक बताते हुए इसमें कोरम नहीं होने का दावा किया है।
18 Jun 2021 03:40AM,by: Vikash Kumar
सुरक्षित डिजिटल भुगतान इको-सिस्टम प्रदान करने के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 155260 और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म का संचालन शुरू किया है। राष्ट्रीय हेल्पलाइन और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, साइबर धोखाधड़ी में नुकसान उठाने वाले व्यक्तियों को ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक तंत्र की सुविधा देता है, ताकि उनकी गाढ़ी कमाई की हानि को रोका जा सके।
18 Jun 2021 02:48AM,by: Vikash Kumar
रूस की कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी गमालेया रिसर्च इंस्टिट्यूट स्पुतनिक वी वैक्सीन का बूस्टर डोज लॉन्च करने जा रही है। रूस का दावा है कि यह वैक्सीन भारत में पहली बार मिले कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियंट पर खास प्रभावी होगी। कंपनी ने बताया कि यह बूस्टर डोज वैक्सीन कॉकटेल से बनाया गया है। डेल्टा वैरियंट भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका, वियतनाम जैसे देश भी शामिल हैं।
18 Jun 2021 02:44AM,by: Vikash Kumar
ऐसी 100 महिला वैज्ञानिकों के सफर की दास्तान एक किताब के रूप में दी गई है, जिन्होंने बीच में ही अपना करियर छोड़ दिया था और उसके बाद फिर से उन्होंने विज्ञान की तरफ वापसी की है। जिन महिला वैज्ञानिकों का हवाला दिया गया है, उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक कारणों से विज्ञान में अपना करियर छोड़ना पड़ा था। इस किताब में उनके सफर को दिखाया गया है कि कैसे उन लोगों ने तमाम बाधाओं के बावजूद दोबारा काम शुरू किया। ये महिलायें उन सभी भारतीय महिलाओं के लिये मिसाल बन सकती हैं, जिन्हें इसी तरह के हालात का सामना करना पड़ रहा है।
18 Jun 2021 02:25AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




