कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में ढील दे दी है. राज्यों में अब अन्य गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं. इन सबको देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी ज्यादातर रूट्स पर ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. इनमें शताब्दी, दुरंतो और कई स्पेशल ट्रेन शामिल हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
17 Jun 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने सामान्य एवं निजी वार्डों और अपने सभी केंद्रों में मरीजों की नियमित भर्ती और सर्जरी तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू करने का फैसला किया है. यह जानकारी अस्पताल प्रशासन के एक आदेश से मिली. जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कोविड-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता में कमी और दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिये जाने को देखते हुए लिया गया है.
17 Jun 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर सिविल लाईन स्थित निवास कार्यालय में नगर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में बाढ़ आपदा प्रबंधन में उनके द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ संभावित जिलों में बचाव एवं राहत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मंत्री श्री साहू ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार करें। कलेक्टर द्वारा ली जाने वाली बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी बाते रखें। उन्होंने जिला सेनानियों को जलाशयों के भरने तथा ओवर फ्लो की स्थिति में पानी छोड़ने के पूर्व जानकारी के लिए कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियांे से सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने आवश्यकतानुसार बोट खरीदी के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्क्यू के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने तथा आपदा के दौरान जान-माल की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर सेना के जवानों को पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिए।
17 Jun 2021 02:57PM,by: Vikash Kumar
हरिद्धार कुंभ मेले में फर्जी कोरोना जांच करने के मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कुंभ में फर्जी कोरोना जांच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने इसको बहुत गंभीरता से लिया है और इस पर एसटीआई बैठाने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। जिन लोगों ने ये किया है, अपराध की पुष्टि होने पर उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
17 Jun 2021 02:10PM,by: Vikash Kumar
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को एनआईए ने किया गिरफ्तार
17 Jun 2021 01:39PM,by: Vikash Kumar
साउथम्पटन के रोस बाउल मैदान पर होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में किसका गेंदबाजी क्रम बेहतर है इससे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाए सामने आती रही हैं. इस मामले में ताजा बयान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) और स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का सामने आया है. उनका मानना है कि भारत की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा संतुलित है.
17 Jun 2021 01:39PM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में विकास-कार्यों में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर रोज वर्चुअल-कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों में नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। अब तक 9 वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से वे 18 जिलों में 5 हजार 220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं। कल 18 जून को श्री बघेल कोरबा जिले में 111 करोड़ रुपए और जांजगीर जिले में 122 करोड़ 96 लाख रुपए का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन वर्चुअल कार्यक्रमों में श्री बघेल महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणाएं करने के साथ-साथ स्वीकृतियां भी दे रहे हैं।
17 Jun 2021 12:08PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





