मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस 18 जून पर उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा को नमन किया है। उन्होेंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शौर्यगाथा को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने मातृभूमि के सम्मान को सबसे ऊपर रखा और उसकी रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। श्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
17 Jun 2021 11:31AM,by: Vikash Kumar
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
17 Jun 2021 10:02AM,by: Vikash Kumar
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डा.राकेश गुप्ता समेत अन्य डाक्टरों ने सिविल लाइन पुलिस थाने में कोरोना संकटकाल में दवाओ को लेकर की गई विवादित टिप्प्णी के खिलाफ कल शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने आज बाबा रामदेव उर्फ रामकृष्ण यादव के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 186, 188, 269, 270, 504, 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। मामला दर्ज होने के बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ गई है और कभी भी सिविल लाइन पुलिस उन्हें थाने हाजिर होने का नोटिस जारी कर सकती हैं।
17 Jun 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
17 Jun 2021 09:49AM,by: Vikash Kumar
लोक जनशक्ति पार्टी में जारी घमासान के बीच चाचा पशुपति पारस ने नया दांव चल दिया है। जारी कलह के बीच आज पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले कल चिराग पासवान मीडिया के सामने आए थे। चाचा पर हमला करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने के संकेत दिए थे।
17 Jun 2021 08:43AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

