जबलपुर पुलिस की गिरफ्त में बीटेक कर रहे तीन ऐसे शातिर छात्र आए हैं, जो एटीएम में पेचकस-चिमटी फंसाकर कैश निकाल लेते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन फेल दिखाकर बैंक से भी क्लेम ले लेते थे। महज तीन साल में ये तीनों छात्र 12 राज्यों से करीब 46 लाख रुपये चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
11 Jun 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट दर्शाती है कि दो दशकों में पहली बार, बाल श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. दुनिया भर में काम पर लगाए जाने वाले बच्चों का आँकड़ा अब 16 करोड़ पहुँच गया है. पिछले चार वर्षों में इस संख्या में 84 लाख की वृद्धि हुई है. गुरुवार को जारी साझा रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण लाखों अन्य बच्चों पर जोखिम मंडरा रहा है.
11 Jun 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल हर घर अन्न की बात कर रहे हैं। ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक दवा तो पहुंचा नहीं सके। दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू किया। सिर्फ तीन प्रदेशों असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने इसे लागू नहीं किया। अरविंद केजरीवाल आपने दिल्ली में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू क्यों नहीं किया, आपको क्या परेशानी है?
11 Jun 2021 09:55AM,by: Vikash Kumar
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवगठित नगर पंचायत चंदखुरी में 4 करोड़ 78 लाख़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नये भवन का उदघाटन किया और कचरा कलेक्शन रिक्शा, मिनी टिप्पर, टैंकर आदि का लोकार्पण किया।
11 Jun 2021 09:54AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
11 Jun 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 231 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 135 कार्यों का शिलान्यास तथा 325 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण किया।
11 Jun 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई और इस दौरान दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा की हुई. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने उनके घर पहुंच गए हैं. सीएम योगी के दो दिवसीय दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज है. बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
11 Jun 2021 09:01AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





