Vikash Kumar

Generic placeholder image

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। 20 सदस्यों वाली भारी-भरकम टीम में 4 नेट बॉलर्स भी शामिल किए गए हैं। टीम में नीतीश राणा को पहली बार टीम में जगह मिली है। इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम में सबसे चौंकाने वाला तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का है। टीम में ऑलराउंडर कृष्णा गौतम को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने 4नेट बॉलरों को भी श्रीलंका दौरे के लिए चुना है। इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह को नेट बॉलर के तौर पर टीम में चुना गया है।

11 Jun 2021 01:33AM,
by: Vikash Kumar