दंतेवाड़ा कांग्रेस विधायक देवती कर्मा कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उनका कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही देवती कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा की कोरोना से मौत हो गई. देवती कर्मा पुत्र वियोग से उबर भी नहीं पाई हैं कि अब वह खुद कोरोना के चपेट में आ गई हैं।
30 May 2021 10:54AM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की एक फोटो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इरफान के बेटे इमरान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें इरफान पत्नी सफा और बेटे के साथ दिख रहे हैं. फोटो में सफा के चेहरे को ब्लर किया गया था. सफा की ब्लर फोटो पर यूजर्स ने इरफान पर निशाना साधा।
30 May 2021 10:28AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए एक जून से पंजीयन शुरू हो रहा है। सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टा धारी किसान 30 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन योजना के पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है।
30 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
इस देश मे संस्कृत से देवनागरी लिपि के सफर में अनेकानेक भाषाओं ने लिखने बोलने की विधि का अविष्कार किया लेकिन तमाम भाषाओं की पछाड़ते हुए हिंदी ने अपना बहुमत बना ही लिया। यद्यपि देश के संविधान में देश की भाषा के मामले में संविधान विदों की बोलती बंद हो गयी थी - राष्ट्र भाषा के चयन में। अंग्रेजी को सीख विदेशी नकल की अंधभक्ति ने हमे गुलाम मानसिकता में जकड़ने सर्वश्रेष्ठ कार्य किया लेकिन हिंदी ने अपना वजूद बनाये रखा। हिंदी को हिंदी के कलमकारों ने एक तरफ सींच कर विराट बनाया तो हिंदी भाषी फिल्मो औऱ बाद में टेक्नालॉजी के बने 4 केंद्रों(पुणे,बंगलूरू, चैन्नई, हैदराबाद), में हिंदी भाषियों के बढ़ती जनसंख्या ने समीकरण बदल कर रख दिया है। आज देश मे समग्र 45 फिसदी आबादी याने 60 करोड़ लोग हिंदी पढ़ते बोलते है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने देश मे भाषा की बेड़ियों को तोड़ते हुए लोगो को हिंदी से जुड़ने के लिए विवश किया। हिंदी को स्थापित और प्रतिष्ठित करने में हिंदी समाचार पत्रों के पत्रकारों के योगदान को आज याद करने का दिन है क्योंकि आज के ही दिन जुगल किशोर शुक्ल ने हिंदी के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड को कोलकाता में जन्म दिया था। अंग्रेजो के शासनकाल में जब कोलकाता देश की राजधानी हुआ करती थी। यहां से पारसी और आंग्ल भाषा मे समाचार पत्र प्रकाशित हुआ करते थे। जुगल किशोर शुक्ल जो मूलतः उत्तरप्रदेश के रहनेवाले थे। उन्होंने जुगत लगाया और अपने सामर्थ्य का इम्तिहान खुद लिया। 30 मई 1826 को जब जुगलकिशोर जी ने पहला अंक निकाला तो लिखा " यह उदंत मार्तण्ड अब पहले पहल हिंदुस्तानियों के हित हेतु जो आज तक किसी ने नही चलाया पर अंग्रेजी ओ पारसी ओ बंगला में जो समाचार पत्र कागज छपता है उनका सुख बोलियों को जानने और पढ़ने वालों को ही होता है। बाकी लोग पराए सुख पर सुखी होते है जैसे पराए सेठ का धनी होना और अपने रहते पराई आंख से देखना वैसे ही जिस गुण में जिसकी पैठ न हो उसको उसका रस मिलना कठिन है और हिंदुस्तानियों में बहुतेरे ऐसे है अब हिंदुस्तानी लोग देख ले । आप पढ़ ले समझ ले। पराई मि उपेक्षा न करे पर अपनी भाषा का मान न छोड़े।"
30 May 2021 08:38AM,by: Vikash Kumar
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक जागरण व राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा. इस बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह काल के गाल समाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.
30 May 2021 08:27AM,by: Vikash Kumar
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है। की डोमिनिका से तस्वीरें सामने आई हैं. मेहुल चोकसी को चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। कुछ तस्वीरों में मेहुल चोकसी जेल से अपने हाथ को बाहर निकालकर दिखाता नज़र आ रहा है. मेहुल चोकसी डोमिनिका में सीआईडी कस्टडी में, तस्वीरें आई सामने
30 May 2021 07:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






