रायपुर में आज पंजीयन के बाद वैक्सीन लगवाने गए लोगों को अमान्य घोषित कर दिया। जिसे लेकर कोटा स्थित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। आमजन का कहना है कि सीजी टीका में पंजीयन करने के बाद भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। वहीं कारण पूछने पर फिर से पंजीयन करने की बात कह रहे हैं। इस बात पर केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी और लोगों के बीच जमकर बहस हुआ।
17 May 2021 07:23AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी सरकार के 2 मंत्रियों समेत 4 नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा टीएमसी के ही विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सुवन चटर्जी को भी अरेस्ट किया गया है।
17 May 2021 06:19AM,by: Vikash Kumar
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी कार्रवाई जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने संघर्ष के लिए हमास को दोषी ठहराते हुए कहा कि जब तक हम अंजाम तक नहीं पहुंच जाते तब तक गाजा के खिलाफ इजराइल की जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।
17 May 2021 05:00AM,by: Vikash Kumar
पूनावाला समूह के अध्यक्ष साइरस पूनावाला भी कुछ दिनों पहले अपने बेटे और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के पास लंदन चले गए हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। साइरस पूनावाला ने एक बातचीत में कहा कि वह नियमित गर्मी छुट्टी बिताने के लिए लंदन आए हैं। वह हर साल मई में ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में उनके या उनके बेटे पर देश छोड़ने का आरोप झूठा और दुर्भावनापूर्ण है।
17 May 2021 03:05AM,by: Vikash Kumar
लॉकडाउन के दौरान झारखण्ड में दूध और सब्जी खरीदना भी आसान नहीं है। बिना ई-पास के आप वाहन से नहीं निकल सकते। इस मामले संभवत: देश में सबसे सख्त पाबंदी है। कोरोना के दौरान जीवन और जीविका पर जोर देने वाली हेमन्त सरकार ने लॉकडाउन से परहेज करती रही। इस शब्द से बचने के लिए '' स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह'' के नाम दिया। जब संक्रमण परवान पर था मुख्यमंत्री बेड, ऑक्सीजन आदि के इंतजाम में जुटे रहे। संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कमने लगी तो पूर्ण लॉकडाउन वाले अंदाज में सरकार का आदेश आ गया।
17 May 2021 02:37AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी है. इसी बीच सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज में बदलाव किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब 84 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी. वैक्सीन की दूसरी डोज में बदलाव किए जाने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उनका क्या होगा, क्या रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाएगा। इन सवालों के जवाब सभी को जानना जरूरी है।
17 May 2021 02:36AM,by: Vikash Kumar
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी में फंसे मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को क्राइम ब्रांच ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कालरा ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन उसे वहां से राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने कालरा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जरूरी है. जिसके बाद फरार चल रहे नवनीत कालरा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।
17 May 2021 02:35AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









